Rewa News : स्वर्गीय श्रीनिवास तिवारी की पुण्यतिथि पर अमहिया रीवा में हुई श्रद्धांजलि सभा

Monday, 19 January 2026

/ by BM Dwivedi

रीवा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीनिवास तिवारी की आठवीं पुण्यतिथि सोमवार को बड़ी श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके अमहिया स्थित निजी आवास में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा एवं विचार-गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस लाइन चौराहे पर स्थापित श्रीनिवास तिवारी की प्रतिमा स्थल से हुई। यहां महापौर अजय मिश्रा, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, अरुणा तिवारी सहित कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अमहिया स्थित उनके आवास में आयोजित मुख्य श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस पदाधिकारी, पूर्व विधायक, पार्षद, एमआईसी सदस्य तथा विभिन्न नगर पंचायतों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी वक्ताओं ने स्वर्गीय श्रीनिवास तिवारी द्वारा विंध्य क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण योगदान को याद किया।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved