Rewa News: रीवा में बाइक सहित नहर में गिरे दो युवकों की मौ#त

Tuesday, 6 January 2026

/ by BM Dwivedi

रीवा जिले के रीवा-सेमरिया मार्ग पर शाहपुर चौकी क्षेत्र के बीणा के पास सोमवार की रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार बाइक सवार तीन युवक मोड़ पर अनियंत्रित होकर सीधे नहर में जा गिरे। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। हादसे का शिकार हुए युवक रामनगर से आ रहे थे। 

अधिक रफ्तार के कारण बाइक मोड़ पर संभल नहीं पाई और नहर में समा गई। हादसे की सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह एसडीआरएफ टीम विकास पांडेय के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। लगभग दो घंटे के कड़े सर्च ऑपरेशन के बाद दोनों युवकों के शव और बाइक नहर से बरामद कर लिए गए। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved