Rewa News: रीवा में पेट्रोल चोरी के शक में युवक की शिखा उखाड़ी, बेरहमी से पीटा

Tuesday, 6 January 2026

/ by BM Dwivedi

रीवा जिले के मझीगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत बैकुंठपुर गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पेट्रोल चोरी के शक में गांव के कुछ लोगों ने 23 वर्षीय युवक रोहित यादव के साथ बर्बरता की हद पार कर दी। आरोपियों ने न केवल उसे बुरी तरह पीटा, बल्कि उसकी धार्मिक आस्था से जुड़ी 12 इंच लंबी शिखा जबरन उखाड़ दी। पीड़ित रोहित यादव ने बताया कि गांव के ही दीपक पांडे सहित कुछ लोगों ने बिना किसी ठोस सबूत के उन पर चोरी का आरोप लगाया। शक के आधार पर उन्होंने रोहित को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। सबसे दर्दनाक यह कि उन्होंने उसकी लंबी शिखा खींचकर उखाड़ दी, जो उसकी पहचान और आस्था का प्रतीक थी। रोहित ने घटना के सबूत के तौर पर उखड़ी हुई चोटी को हाथ में लेकर लोगों के सामने प्रस्तुत किया और फिर इसे लेकर सीधे थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मझीगवां पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मारपीट और बर्बरता के आरोप में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved