पांच दिन भी नहीं टिक पाया गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर बना ये पुल
रविवार की शाम लोग परिवार के साथ घूमने गए हुए थे। नदी के बीच बने पुल में खड़े होकर लोग प्रकृति का नजारा ले रहे थे। ऐसे में अचानक कुछ ऐसा हुआ कि चीख-पुकार मच गई, भरभरा कर लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरते हुए नदी के अथाह जल में समाने लगे। कोई कुछ समझ ही नहीं आया कि क्या हो रहा है। दरअसल से सब सिस्टम की लापरवाही के शिकार हो गए थे। अब तो बस जान बचाने की जतन में जुटे थे, जिसमें बहुत कम ही लोग सफल हो पाये। सिस्टम का बचाव कार्य पहुंचते-पहुंचते कई लोगों की जान जा चुकी थी। अब तो बस लाशें समेटने का काम बचा था। बात कर रहे हैं रविवार की शाम को गुजरात में हुए भीषण हादसे की। यहां के मोरबी में एक झूला पुल टूट कर नदी में गिर गया। इस भीषण दुर्घटना करीब 132 लोगों की मौत हो गई। वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल हैं। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। बताया गया है कि हादसे के दौरान पुल पर करीब ४०० से ५०० लोग मौजूद थे।
इसे भी देखें : देवर के प्यार में पागल महिला ने उजाड़ा अपने ही मांग का सिंदूर, डेढ़ साल तक छिपा कर रखा शव
पांच दिन पहले ही खोला गया था
बताया गया है कि मोरबी केबल ब्रिज काफी पुराना है, यह पिछले कई दिनों से मरम्मत के लिए बंद था। पुल को दुरुस्त करने के बाद 5 दिन पहले ही सैलानियों के लिए पुन: खोला गया था। इस पुल की सैर करने के एवज में सैलानियों को शुल्क भी देना पड़ता था। पुल पर जाने के लिए 17 रुपये प्रति व्यक्ति चार्ज किए जाते थे जबकि बच्चों से 12 रुपये लिए जाते थे। बड़े दिनों बाद पुल खुलने और फिर रविवार की छुट्टी होने पर बड़ी संख्या में सैलानी इस ब्रिज पर पहुंचे थे। जिसमें से बड़ी संख्या में लोग हादसे का शिकार हो गए। अब सवाल यह है कि जब मरम्कत के बाद पुल ठीक हो गया था तो सिर्फ पांच दिनों में कैसे ढह गया? प्रश्न तो यह भी है कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों को पुल पर क्यों जाने दिया गया? हालांकि हादसे के कारणों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। लेकिन जिन्होंने इस सिस्टम की लापरवाही अपनों को खोया है उनका दर्द कैसे कम होगा। इस हादसे में कई हंसते-खेलते परिवार उजड़ गए उनकी भरपाई कैसे होगी।
इसे भी देखें :तेज रफ्तार हाइवा दो बाइक सवारों को रौंदते हुए निकल गया, दोनों की मौके पर मौत
अपनों की तलाश में बिलखते रहे परिजन
गुजरात की मच्छु नदी पर बना मोरबी झूला पुलि करीब 765 फीट लंबा था। हादसे के बाद लाशों के निकलने का सिलसिला अभी जारी है। जिनकी पहचान की जा रही है। वहीं बड़ी संख्या में लोग अपनों की तलाश में भटक रहे हें। हादसे में जिन्होंने अपनों को खोया है उनमें दुख के साथ ही काफी गुस्सा भी है।
कृपया खबर पढ़ने के बाद शेयर करना न भूलें। Please share after reading the news.
No comments
Post a Comment