Indian cricketer Salim Durrani passed away: फ़िल्मी अभिनेता की तरह आकर्षक दिखने वाले व अपनी खुशमिजाजी से लोगों दिल जीत लेने वाले भारत के पूर्व क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का निधन हो गया। खास व्यक्तित्व के धनी और अपने प्रशंसकों की मांग पर मैदान में छक्के जड़ने के लिए फेमस रहे 1960 के दशक के दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी (Indian cricketer Salim Durrani) का रविवार को निधन हो गया। सलीम दुर्रानी 88 वर्ष के थे।
Also Read: बंदियों के सुरताल से गुंजायमान हो रहा MP का ये इकलौता केंन्द्रीय जेल
ऐसा रहा क्रिकेट करियर
क्रिकेटर सलीम दुर्रानी ( cricketer Salim Durrani) ने भारत के लिए 29 टेस्ट मैच खेले। 1961-62 में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में दुर्रानी ने भारत की 2-0 से जीत में अहम भूमिका निभाई थी। अपने 29 टेस्ट मैचों में दुर्रानी ने 1 शतक और 7 अर्धशतकों के साथ 1202 रन बनाए थे, जबकि बतौर स्पिनर उन्होंने 46 पारियों में 75 विकेट अपने नाम किये थे। क्रिकेटर सलीम दुर्रानी ( cricketer Salim Durrani) को फर्स्ट क्लास क्रिकेट का काफी अनुभव था। 1953 से 1978 तक उन्होंने 170 मैच खेले थे। उन्होंने इन मैचों में 8545 रन बनाए थे। इसके साथ-साथ उन्होंने लेफ्ट आर्म स्पिन से 484 विकेट चटकाये थे। वहीं 3 लिस्ट ए मैचों में भी वो हिस्सा रहे, जिसमें उन्होंने 4 विकेट चटकाए थे।
भाई के साथ रहते थे जामनगर में
क्रिकेटर सलीम दुर्रानी ( cricketer Salim Durrani) अपने छोटे भाई जहांगीर दुर्रानी के साथ गुजरात के जामनगर में रह रहे थे। उनकी जांघ की हड्डी टूट जाने के चलते इस साल जनवरी में ऑपरेशन हुआ था। काबुल में जन्मे क्रिकेटर सलीम दुर्रानी ( cricketer Salim Durrani) अपनी शानदार बल्लेबाजी के साथ ही बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजी भी जबरदस्त करते थे।
No comments
Post a Comment