Rewa News: मैहर के बाद अब रीवा में हैवानियत, दो आदिवासी बहनों के साथ 7 युवकों ने की दरिंदगी, वायरल हुआ वीडियो

Tuesday, 8 August 2023

/ by BM Dwivedi

रीवा। मध्यप्रदेश में महिलाओं के साथ दरिंदगी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। मैहर में हुई निर्भयाकांड जैसी घटना की पीड़ित मासूम अभी तक अस्पताल में हैं। वहीं अब रीवा जिले के हनुमना थाना क्षेत्र में युवकों ने दो बच्चियों के हैवानियत की हद पार कर दी। जंगल में चकौड़ा का साग काटने के लिए गईं 13 व 14 साल की दो चचेरी आदिवासी बहनों के साथ सात युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बच्चियों ने जब अपने साथ हुई इस घटना को पुलिस से बताया तो उनके होश उड़ गए। एक बच्ची के साथ पांच व दूसरी के साथ दो आरोपियों ने दरिंदगी कर उसका वीडियो भी बनाया। एक दिन पूर्व रविवार को जब इस सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में पुलिस पीड़ित बच्चियों की पहचान कर उन्हें थाना लेकर आई उनसे घटना के संबंध में पूछताछ की। इसके बाद मामला दर्ज कर पांच आरोपी लड़कों को हिरासत में लिया।  दो आरोपी अभी भी फरार हैं।

Also Read:कभी टपकती हुई चॉल में दिन बिताने वाली मनीषा रानी की चमकी ऐसी किस्मत कि मिले 5 फिल्मों के ऑफर, जानिए कैसे हुईं इतनी पॉपुलर

20 दिन पहले हुई वारदात 

जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चियों के साथ हुई यह वहशीपन की घटना करीब 20  दिन पुरानी है। दोनों बहनें जंगल में चकौड़ा का साग काटने गईं थीं। जहाँ पांच लड़कें पहले से ही मौजूद थे, जो दोनों बहनों को देखकर अश्लील इशारे करने लगे और फोन कर अपने दो और साथियों को बुला लिया। आरोपियों के इरादों को भांपकर दोनों बहनें वहां से भागने लगीं। लेकिन सभी आरोपियों ने उनका पीछा कर लिया और पकड़ कर करकाछ जंगल ले गए। जहां बच्चियों को बंधक बनकर उनके साथ सातों लड़कों ने दुष्कर्म किया। आरोपियों ने इस दरिंदगी का वीडियो भी बना रहे थे। हैवानियत के बाद भी आरोपियों ने उन्हें नहीं छोड़ा। बंधक बनी दोनों बहनें छोड देने की गुहार लगाती रहीं। बाद में आरोपियों ने घटना की जानकारी किसी को देने पर वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देकर छोड़ दिया। बदनामी के डर से बच्चियों ने अपने साथ हुई इस खौफनाक घटना की जानकारी परिजनों को तक को देने की हिम्मत वे नहीं जुटा पाईं।

Also Read:स्कूल की रेस में दौड़ने के बाद अचानक हुई छात्र की मौत, 15 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से गई जान

एक दिन पूर्व वायरल हुआ वीडियो
बताया जा रहा है कि एक दिन पूर्व जब आरोपी लड़के एक-दूसरे को वीडियो भेज रहे थे, तभी वह वायरल हो गया। वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया तो पैरों तले से जमीन खिसक गई। अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल हनुमना पुलिस सक्रिय हुई और पीड़ित बच्चियों की पहचान क्र उन्हें थाने लेकर आई। रविवार की रात उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो अभी फरार हैं। सोमवार को पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी विवेक सिंह, एएसपी विवेक कुमार लाल, सीन आफ क्राइम यूनिट के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. आरपी शुक्ला ने टीम के साथ भौतिक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस को घटना से जुड़े अहम साक्ष्य मिले हैं, जिसके आधार पर आगे की जांच की जा रही है।

Also Read:मैहर में निर्भया जैसा कांड: 11 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में डाली लकड़ी, पीड़िता को एयरलिफ्ट कर दिल्‍ली ले जाने की तैयारी

दो बच्चियों के साथ गैंगरेप की घटना हुई थी। यह घटना करीब 20 दिन पुरानी है। जिसका वीडियो वायरल हुआ था। जिस पर संज्ञान लेकर पीड़ित बच्चियों की पहचान की गई और उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। दो आरोपी फिलहाल फरार हैं। -विवेक सिंह, एसपी रीवा


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved