मैहर में निर्भया जैसा कांड: 11 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में डाली लकड़ी, पीड़िता को एयरलिफ्ट कर दिल्‍ली ले जाने की तैयारी

Saturday, 29 July 2023

/ by BM Dwivedi

 

सतना. मध्यप्रदेश के सतना जिले का मैहर नगर जो माँ शारदा के धाम के लिए प्रसिद्ध हैं। इस नगर में एक 11 साल की बच्ची से हैवानियत की घटना  झकझोर देने वाली है। दो दरिंदों ने मिलकर बच्ची को अगवा किया और रात में जंगल ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। बच्ची जब बेहोश हो गई तो उसे मरा हुआ समझकर भाग गए। सुबह बच्ची खून से लथपथ हालत में मिली। पीड़िता को गंभीर हालत में रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां डॉक्टरों ने बच्चेदानी तक क्षतिग्रस्त पाया है। इससे पहले मैहर अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राइवेट पार्ट से 14 इंच की लकड़ी निकाली थी। फिलहाल पीड़िता को रीवा मेडिकल कॉलेज आईसीयू में रखा गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अब नाबालिग रेप पीड़िता को एयरलिफ्ट कर दिल्‍ली ले जाने की तैयारी है, ताकि उसका बेहतर उपचार हो सके।बताया जा रहा है कि पुलिस ने दरिंदगी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी शारदा प्रबंध समिति के कर्मचारी हैं। 

पुलिस ने बताया, गुरुवार दोपहर 3.30 बजे पीड़ित बालिका घर के पास हैंडपम्प पर पानी भरने गई थी। तभी आरोपी उसे अगवा कर जंगल ले गए थे। परिजन तलाश करने निकले, लेकिन बच्ची शुक्रवार सुबह 5 बजे मिली।

पिता की हो चुकी मौत

पुलिस ने बताया कि पीड़ित बालिका के पिता की मौत हो गई है। उसकी मां मंदिर परिसर में छोटी सी प्रसाद की दुकान चलाती है। पीड़िता अपनी छोटी बहन के साथ मंदिर क्षेत्र में भीख मांगती थी जिसके चलते दोनों आरोपी उसे पहचानते थे। पीड़िता का रीवा मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन कराया गया। चिकित्सकों ने बताया कि बच्ची को बच्चेदानी तक में चोट आई है। बहुत ज्यादा ब्लीडिंग हुई है।

मंदिर समिति ने हटाया

दुष्कर्म के आरोपी कर्मचारियों रवींद्र कुमार रवि और अतुल बढ़ोलिया को मां शारदा देवी मंदिर प्रबंध समिति ने काम से हटा दिया है। दोनों के खिलाफ अपहरण, गैंगरेप, मारपीट सहित पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। प्रशासन ने आरोपियों के घर की नाप-जोख भी शुरू कर दी है। अब इन्हें तोड़ा जाएगा।


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved