सदस्यता बहाल होने पर 136 दिन बाद संसद पहुंचे राहुल गांधी को चीनी से संबंधों के आरोप पर भाजपा ने घिरे

Tuesday, 8 August 2023

/ by BM Dwivedi

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) की लोकसभा सदस्यता सोमवार सुबह बहाल कर दी गई। जिसके बाद वे 136 दिन बाद संसद पहुंचे। सदस्यता बहाल करने के लिए लोकसभा सचिवालय की जारी अधिसूचना में कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट के चार अगस्त के आदेश को देखते हुए राहुल गांधी की अयोग्यता के फैसले को वापस लिया जाता है। संविधान के अनुच्छेद 102 (1) और जन प्रतिनिधित्व कानून 1951 के तहत 24 मार्च, 2023 को जारी अधिसूचना को अगले अदालती आदेश तक स्थगित किया जाता है। मोदी सरनेम मानहानि मामले में सूरत कोर्ट ने 23 मार्च को राहुल को दो साल का सजा सुनाई थी। इसके अगले दिन उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी गई थी। वायनाड (केरल) से सांसद राहुल गांधी  Rahul Gandhi)ने लोकसभा सदस्यता बहाल होने के बाद अपना ट्वीट बायो बदल लिया है। उन्होंने ट्वीट अकाउंट के बायो में दूसरी जानकारी के साथ ‘लोकसभा सदस्य’ लिख लिया है। सांसद के तौर पर अयोग्य ठहराए जाने पर उन्होंने बायो में ‘अयोग्य सांसद’ लिख रखा था।

Also Read:Rewa News: मैहर के बाद अब रीवा में हैवानियत, दो आदिवासी बहनों के साथ 7 युवकों ने की दरिंदगी, वायरल हुआ वीडियो
भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा
लोकसभा में भाजपा ने न्यूज क्लिक वेबसाइट (News Click Website) को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे (BJP MP Nishikant Dubey) ने कहा, न्यूज क्लिक पर रेड के बारे में न्यूयॉर्क टाइम्स ने बड़ा खुलासा किया है। बताया है, न्यूज क्लिक में चीन का पैसा लगा और पैसा कहां-कहां दिया गया। उन्होंने कांग्रेस पर चीन से सांठगांठ का आरोप लगाते हुए कहा, जब चीन में ओलंपिक हुआ तो सोनिया गांधी को बुलाया था। जब 2017 में डोकलाम हुआ तो राहुल गांधी चीन के अधिकारी के साथ बातचीत कर रहे थे। वहीँ सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Information and Broadcasting Minister Anurag Thakur) ने न्यूज वेबसाइट न्यूज क्लिक पर चीन से फंडिंग का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल की नकली मोहब्बत की दुकान में चीनी सामान सामने आने लगा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक एजेंडे के तहत भारत के खिलाफ दुष्प्रचार किया जाता था। कांग्रेस, चीन और न्यूज क्लिक सभी भारत विरोधी गर्भनाल से जुड़े हैं। ठाकुर ने कहा, हमने 2021 में ही न्यूज क्लिक के बारे में खुलासा किया कि कैसे विदेशी हाथ भारत के खिलाफ है। ये फ्री न्यूज के नाम पर फेक न्यूज परोसने वाले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चीनी कंपनियां न्यूज क्लिक को नेविल रॉय सिंघम के जरिए फंड कर रही थीं, लेकिन उनके सेल्समैन हिंदुस्तानी हैं। सरकार ने न्यूज वेबसाइट के खिलाफ कार्रवाई की तो ये उनके समर्थन में आ गए।




No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved