विप्र सेवा संघ के सहयोग से 340 व्यक्तियों का हुआ टीकाकरण

Wednesday, 14 September 2022

/ by BM Dwivedi

टीआरएस कॉलेज और पेंटीअम प्वाइंट कॉलेज में लगाया गया टीकाकरण शिविर


रीवा। मध्यप्रदेश में चलाए जा रहे कोरोना के टीकाकरण महाअभियान में इन दिनों बूस्टर डोज लगाया जा रहा है। साथ ही पहली-और दूसरी डोज का टीकाकरण भी किया जा रहा है। सरकार की इस मुहीम में समाजसेवी संस्था विप्र सेवा संघ ने भी सहयोग दिया है। महाभियान के तहत शहर के दो स्थानों टीआरएस कॉलेज और पेंटीअम प्वाइंट कॉलेज में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 12 से  60 साल तक के लोगों को करोना की प्रिकॉशन डोज, फस्र्ट और सेकंड डोज की  वैक्सीन लगाई गईं। जिसमें सभी तरह की वैक्सीन शामिल रही। इस दौरान टीआरएस कॉलेज में 159 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया और पेंटीअम प्वाइंट कॉलेज मे 181 लोगों को टीका लगाया गया। इस तरह से विप्र सेवा संघ के सहयोग से 340 सदस्यों का टिकाकरण हुआ। इस आयोजन में विप्र सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव शुक्ला, डॉ. वसंत कुमार अग्निहोत्री टिकाकरण अधिकारी, नरेंद्र मिश्रा (सी एम एच ओ), डॉ. आरती तिवारी, पुष्पा शर्मा, साधना शुक्ला, प्रो. महेश शुक्ला, प्रो. संजय मिश्रा, श्रवण त्रिपाठी, विनय त्रिपाठी, उमाकांत तिवारी, सौरव मिश्रा, श्याम मिश्रा आदि पदाधिकारीगण शामिल रहे। टीआरएस कॉलेज के प्रिन्सिपल डॉ. केके शर्मा और पेंटीअम प्वाइंट कॉलेज के आनर बीएन त्रिपाठी का बेहतर सहयोग रहा।

कृपया खबर पढ़ने के बाद शेयर करना न भूलें। Please share after reading the news.

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved