छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को किया सम्मानित

Tuesday, 6 September 2022

/ by BM Dwivedi

टीआरएस कॉलेज में शिक्षक दिवस पर आयोजन


रीवा.भारत के पूर्व राष्ट्रपति व भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के रूप में 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। उन्होंने अपने जीवन के 40 वर्षों से अधिक समय शिक्षण कार्य में लगाया। इस अवसर पर शासकीय ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय के वनस्पति शास्त्र एवं सूक्ष्मजैविकी विभाग में छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस गतिविधि में छात्र-छात्राओं की सहभागिता उत्साहित करने वाली रही। छात्रों ने स्लोग्न, कविता, भाषण एवं गीत गायन की प्रस्तुति दी। 


 

कार्यक्रम के अंत में विभाग की प्रमुख डॉ. अर्पिता अवस्थी ने सभी शिक्षकों की ओर से विद्यार्थियों को धन्यवाद दिया। साथ ही भविष्य में आने वाली चुनौतियों को स्वीकार कर उन्हें लाभप्रद अवसर में बदलने के लिए उनका मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. वेद प्रकाश त्रिपाठी त्रिपाठी, डॉ. संगीता मिश्रा, डॉ. मनीषा श्रीवास्तव, डॉ. वंदना दीक्षित, डॉ. मुक्ता सिंह, डॉ. साधना पाण्डेय, डॉ. अपर्णा सिंह एवं डॉ. आकांक्षा तिवारी मुख्यरूप से शामिल थे।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved