success story: पहले ही प्रयास में त्योंथर न्यायालय के ADOP लोकेश मिश्रा बने ADJ

Thursday, 15 September 2022

/ by BM Dwivedi

रीवा।
 जिले के त्योंथर न्यायालय में पदस्थ ADOP लोकेश मिश्रा का चयन यूपी में एडीजे के पद पर हो गया है. इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा उत्तर प्रदेश उच्च न्यायिक सेवा (UPHJS 2020) का भर्ती  परीक्षा के परिणाम सोमवार को घोषित किया गया है। जिसमें लोकेश मिश्रा ने सफलता प्राप्त की है। पहली ही कोशिश में उन्होंने 23वीं रैंक हासिल कर अतिरिक्त जिला जज (ADJ)  का पद प्राप्त किया है। इसकी लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 मार्च को आयोजित हुई थी। जबकि साक्षात्कार एक और दो अगस्त को हुए थे। अंतिम परिणाम 12 सितंबर को घोषित किया गया। 

बता दें की लोकेश मिश्रा ने साल 2010 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से LLB की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने तयारी शुरू कर दी।  दो साल बाद वर्ष 2012 से उनका चयन मध्यप्रदेश के रीवा जिले में ADPO के पद पर हो गया।  वर्तमान में वो त्योंथर न्यायालय पर ADOP के पद पर पदस्थ थे। 36 साल के लोकेश मिश्रा यूपी के प्रयागराज जिले के फूलपुर तहसील अंतर्गत तुलापुर गांव के हैं।

कृपया खबर पढ़ने के बाद शेयर करना न भूलें। Please share after reading the news. 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved