चिकन काटने वाले चाकू से पत्नी की हत्या, पुलिस को सूचना देकर किया गुमराह

Wednesday, 14 September 2022

/ by BM Dwivedi

मौके पर पहुंची पुलिस को हुआ संदेह

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अचानक ही हत्या की वारदातों में इजाफा हो गया है। पिछले एक सप्ताह में यहां छह हत्या के मामले सामने आए हैं। बुधवार को एक और हत्या की संसनीखेज वारदात हुई है। जिसमें पति ने पत्नी को मार डाला। हत्या के बाद पुलिस को सूचना भी दे दी। इरादा उसका पत्नी के प्रेमी को फंसाना था लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। वह अपने ही जाल में फंस गया। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।

वारदात छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है। बुधवार सुबह एक युवक ने पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। हत्या का कारण पत्नी का अवैध संबंध होना बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी हिरासत में लेकर चाकू को भी जप्त कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मृतका पुनिया (40) पति राजेश सूर्यवंशी और अपने दो बच्चों के साथ गांव मोहाली में रहती थी।

बुधवार की सुबह करीब सात बजे थे, तभी पति राजेश ने डॉयल-100 पर फोन लगाकर सूचना दी कि उसकी पत्नी की हत्या हो गई है, हत्या उसके प्रेमी ने की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मुआयना किया तो उसे पति पर संदेह हुआ। जिसके बाद पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। जिसके बाद उसने हत्या करना कुबूल लिया। उसने पुलिस को बताया कि वह पत्नी के अवैध संबंध से परेशान था चारोंओर उसकी बदनामी हो रही थी। उसने कई बार पत्नी को समझाने की कोशिश की लेकिन काई असर नहीं हुआ। जिससे तंग आकर उसने चिकन काटने वाले चाकू से उसकी हत्या कर दी। वारदात के वक्त बच्चे स्कूल गए हुए थे। 


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved