बॉलीवुड फिल्म दृश्यम 2 में रीवा के कलाकार दिव्यांशु ने तब्बू के बेटे का निभाया किरदार

Sunday, 20 November 2022

/ by BM Dwivedi


रीवा. कला से समृद्ध विंध्य की भूमि ने एक से बढ़कर एक कलाकारों को जन्म दिया है। इन कलाकारों ने देश-विदेश में अपनी कला का परचम लहराया है। इन दिनों शहर के एक्टर दिव्यांशु सिंह परिहार बॉलीवुड की फिल्म दृश्यम 2 में नजर आ रहे हैं। दिव्यांशु इस फिल्म में अभिनेत्री तब्बू के बेटे का चरित्र निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है जिसमे अजय देवगन एवं अक्षय खन्ना जैसे बड़े स्टार मुख्य भूमिका में हैं। 

पांच सालों से सीख रहे एक्टिंग

रायपुर कर्चुलियान तहसील के बरहदी गांव में जन्मे  दिव्यांशु ने प्रारंभिक शिक्षा बालभारती स्कूल से तथा ग्रेजुएशन पेंटियम पॉइंट टेक्निकल कॉलेज से किया। कॉलेज के समय से ही दिव्यांशु ने थिएटर करते हुए एक्टिंग की बारीकियां सीखना शुरू कर दी। शहर की सक्रिय नाट्य संस्था रंग उत्सव नाट्य समिति और मंडप आट्र्स के अंतर्गत पिछले पांच सालों से एक्टिंग सीख रहे है। इस दौरान लगातार फिल्म्स के लिए ऑडिशन भी देते रहे। 

लगभग 200 लोगों का हुआ ऑडिशन

मुम्बई जाने के बाद दृश्यम 2 के लिए लगभग 200 लोगों का ऑडिशन हुआ था और तीन राउंड ऑडिशन के बाद यह रोल दिव्यांशु ने हासिल किया। दिव्यांशु इसके पूर्व नेटफ्लिक्स की जादूगर फिल्म प्रोडक्शन का हिस्सा भी रहे हैं। दिव्यांशु का कहना है कि  रंगमंच में एक्टिंग और बैकस्टेज सीखने के बाद इतनी बड़ी फिल्म में प्रैक्टिकल करने का यह मौका बहुत अद्भुत था। अजय देवगन, तब्बू, अक्षय खन्ना तथा सौरव शुक्ला जैसे बड़े कलाकारों को एक्टिंग करते देखना एक लाइफ  चेंजिंग अनुभव रहा। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved