बॉलीवुड की इन हसीनाओं के निकनेम सुनकर छूट जाएगी हंसी, किसी को बुलाते हैं 'नुष्केश्वरी' तो किसी को 'जिराफ'

Monday, 6 March 2023

/ by BM Dwivedi

Bollywood Actresses Nickname: बॉलीवुड इंडस्ट्री में लगभग हर स्टार का कोई-ना-कोई निकनेम जरूर होता है। यदि  किसी सेलेब का कोई निकनेम नहीं होता तो फैंस उन्हें अपने हिसाब से कोई न कोई एक प्यारा-सा नाम दे देते हैं। ज्यादातर फैंस अपने पसंदीदा स्टार को उनके निकनेम से ही बुलाना पसंद करते हैं। बॉलीवुड में कई ऐसी  हसीनाएं जो अपने नाम से ज्यादा निकनेस के कारण फेमस हैं। फ़िल्मी  दुनिया पर राज करने वाली इन हसीनाओं के निकनेम बेहद ही फनी हैं। आइये जानते हैं इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को किस  निकनेम से पुकारा जाता है।

ऐश्वर्या राय बच्चन 

दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में शामिल  ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) का निकनेम बहुत ही फनी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि Aishwarya Rai Bachchan को बचपन में घरवाले प्यार से 'गुल्लू' बुलाते थे।

प्रियंका चोपड़ा 

बॉलीवुड की देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को उनके पैरेंट्स प्यार से 'मिठू' बुलाते थे। वहीं कुछ करीबी लोग Priyanka Chopra  को 'पिग्गी चॉप्स' भी कहते हैं।

सोनम कपूर 

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद ही खुलासा किया था कि उनके पिता अनिल कपूर उन्हें प्यार से 'जिराफ' बोलते  हैं। वहीं Sonam Kapoor के फैमिली और फ्रेंड्स उन्हें 'सीनियर कपूर' कहते हैं।

अनुष्का शर्मा 

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का निकनेम बहुत ही यूनिक है। आपको जानकर हैरानी होगी की बचपन में Anushka Sharma को 'नुष्केश्वर' के नाम से बुलाया जाता था। बात में घरवालों ने उनका निकनेम शॉर्ट करके 'नुष्की' कर दिया।

करिश्मा कपूर 

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के घर का नाम लोलो है। Karisma Kapoor को उनके फैमिली और फ्रेंड्स के साथ-साथ फैन्स भी 'लोलो' कहकर ही पुकारते हैं।

आलिया भट्ट 

एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का निकनेम भी काफी फनी है। एक्ट्रेस Alia Bhatt के मम्मी-पापा आलिया को प्यार से 'आलू' कहकर बुलाते हैं।

करीना कपूर 

एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) को फैंस 'बेबो' के नाम से बुलाते हैं। Kareena Kapoor को यह निकनेम उनके घरवालों ने ही  दिया था। 

परिणीति चोपड़ा 

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के घर का नाम 'टिशा' है। इसके अलावा घरवाले Parineeti Chopra  को 'परी' कहकर भी बुलाते हैं।

दीपिका पादुकोण 

ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को फैंस जहां 'दीपू' कहकर बुलाते हैं तो वहीं रणवीर सिंह अपनी पत्नी Deepika Padukone को 'चापली' कहकर बुलाते हैं।


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved