न्यूनतम मजदूरी की जगह जीविका मजदूरी प्रदान करें केंद्र सरकार, भारतीय मजदूर संघ ने की मांग

Wednesday, 26 April 2023

/ by BM Dwivedi

रीवा.भारतीय मजदूर संघ के केंद्रीय निर्णय के अनुसार संघ द्वारा जिला मुख्यालय में धरना का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता गजराज तिवारी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बुध सिंह करोसिया एवं संचालन जिला मंत्री विकास शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में रामसुशील चौरसिया, राम शरण साकेत, कृष्ण राज सिंह, बृजेश सिंह, बाबूलाल साकेत, श्रीनिवास तिवारी, पप्पू कोल, सुरेंद्र सिंह सेंगर, सुरेश द्विवेदी, प्रदीप पांडे  के संबोधन के पश्चात मुख्य वक्ता गजराज तिवारी ने कहा कि संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के कर्मचारी एवं श्रमिकों की प्रमुख समस्याओं के निराकरण हेतु भारतीय मजदूर संघ के  राष्ट्रीय अधिवेशन में 4 प्रस्ताव पारित किए गए थे। उन प्रस्तावों का ज्ञापन देश के सभी 514 जिलों में सौंपा जाना है। उसी क्रम में रीवा में भी ज्ञापन सौंपा।
Also Readहाथ पकड़कर थिरकते हुये विधायक के मुुंह में फंसा नोट महिला अपने होठों में दबाकर निकाल रही, देखें वीडियो
जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचा श्रमिकों का जत्था 
जुलूस के साथ  श्रमिकों का जत्था कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुआ है एवं कलेक्टर को प्रधानमंत्री भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें सामाजिक सुरक्षा सभी को मुहैया हो, ठेका प्रथा के अंधानुकरण पर रोक लगाने तथा ठेका श्रम अधिनियम 1970 में न्याय उचित संशोधन, श्रमिकों के आर्थिक विकास के लिए राष्ट्रीय श्रम नीति बनाएं एवं न्यूनतम मजदूरी की जगह जीविका  मजदूरी प्रदान  करने की मांग की गई। इस दौरान राजेंद्र शुक्ला, राजेश पाठक, ज्ञानेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, महेंद्र त्रिपाठी, श्याम लाल यादव, भैयालाल पांडे, संतोष विश्वकर्मा, जीवनलाल साकेत, सुशीला बुनकर, रामवती, शांति, सविता, कविता, चमेली, आशा ,मधु, मनीषा, ममता, संगीता, शिवबतिया, सुंदरिया ,सविता, भगवानदीन, लक्ष्मण, मोहनलाल ,महेश, राम सुमिरन, रघुवर, गंगाराम, कलावती, रामकली ,गुडिय़ा, लक्ष्मी, कामता कुशवाहा  लाल लखेरा, संगीता रावत, श्याम किशोर तिवारी, आशा साकेत, देवांशी प्रताप सिंह राजमणि साकेत, सोमनाथ साकेत, मनोज कॉल, कादर खान, प्रकाश रावत मनोज साकेत, सहित 500 की संख्या में श्रमिक एवं कर्मचारी महिला पुरुष उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved