रीवा जिले के 2013 बूथों में सुना गया मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड, पीएम मोदी ने कही ये बातें

Sunday, 30 April 2023

/ by BM Dwivedi

 

रीवा. देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का 100वां संस्करण रविवार को आकाशवाणी तथा विभिन्न माध्यमों के द्वारा प्रसारित किया गया। भारतीय जनता पार्टी के जिला सह मीडिया प्रभारी विवेक पांडेय छोटू ने बताया कि  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का आज रीवा जिले के 2013 बूथों में सुना गया। इसके साथ ही जिले के जनप्रतिनिधि एवं पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न मतदान केन्द्रों में उपस्थित होकर मन की बात कार्यक्रम को सुना गया।
Also Read:कांग्रेस पर PM Modi का बड़ा आरोप, कहा- मुझे 91 बार किया गया अपमानित, जनता से की ये अपील

मन की बात में पीएम मोदी ने कही ये बात

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज मन की बात 100वां एपिसोड प्रसारित हुआ, इस बारे में हमें आपके लाखो चिट्ठयां मिली है और करोंड़ों संदेश प्राप्त हुए है। आपके पत्र पढते हुए कई बार मैं भावुक हुआ, भावनाओं से भर गया। मैंने कई बार कोशिश की आपके पत्र पढ़ पाउं, आपकी भावनाओं को समझ पाउं। आपने मुझे मन की बात के 100वें एपिसोड पर बधाई दी। लेकिन मैं सच्चे दिल से कहता हु कि मन की बात कोटि-कोटि भारतीयो के मन की बात है,उनका प्रगटीकरण है। साथियों 3 अक्टूबर 2014 विजयादशमीे के दिन हम सबने मिलकर मन की बात की यात्रा शुरू की थी। विजयादशमी यानी बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व। मन की बात देशवासियों की अच्छाई का सकरात्मकता का पर्व बन गया है। एक ऐसा पर्व जो हर महीने आता है जिसका इंतजार हम सभी को होता है। हम इसमें सकरात्मक, जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाते है। कई बार यकीन नही होता कि मन की बात को इतने महीने, इतने साल गुजर गये। हर एपिसोड अपने आप में खास रहा, हर बार नये उदाहरणों की नवीनता, देशवासियों की नई सफलता का विस्तार मन की बात में पुरे देश में कोने कोने से लोग जुड़े, हर आयु वर्ग के लोग जुड़े बेटी बचाओ बेटी पढाओ, स्वच्छ भारत आंदोलन, खादी के प्रति प्रेम, प्रकृति की बात, आजादी का अमृत महोत्सव या अमृत सरोवर की बात हो। मन की बात में जिस विषय से जुड़ा एक जन आंदोलन बन गया और आप लोगों ने बना दिया। जब मैंने तत्कालीन अमेरिका राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ मन की बात कार्यक्रम किया तो इसके चर्चा पूरे विश्व में की गई थी। साथ ही मन की बात मेरे लिए दूसरो की गुणों की पूजा करने जैसा रहा। मेरे एक मार्गदर्शक थे लक्ष्मण राव जिन्हे हम प्यार से वकील साहब कह कर बुलाते थे। वह हमेशा कहते थे कि दूसरे के गुणों की पूजा करनी चाहिए। आपके सामने कोई भी आपके साथ का हो या आपका विरोधी हो ,हमे उसके अच्छे गुणो को जानने का, सीखने का प्रयास करना चाहिए। उनकी इस बात ने हमें काफी प्रेरणा दिया। मन की बात दूसरों के गुणों से सीखने का बहुत बड़ा माध्यम बन गया।

Also Readदेवतालाब शिवमंदिर बड़े धार्मिक व पर्यटन स्थल के रूप में होगा विकसित, परिसर का शुरू हुआ सौंदर्यीकरण व विस्तारीकरण

देश के विकास में योगदान देने वालों से की चर्चा

इसके साथ ही प्रधानमंत्री जी ने देश के विभिन्न राज्यों के देश में विभिन्न प्रकार योगदान करने वालो, स्वरोजगार प्रदान करने वाले विभिन्न लोगों से चर्चा की। जिले में भी सभी 2013 बूथों के साथ साथ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने भाजपा कार्यालय अटल कुंज में बूथ 50 वार्ड क्र. 5 में वरिष्ठ नागरिको, पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम को सुना। सांसद जनार्दन मिश्रा गुढ़ मंडल के बूथ क्र. 23 रीठी में सुना, रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ला वार्ड क्र. 18 के नगर निगम के टाउन हॉल में, नगर निगम अध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी एवं कार्यकर्ता के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। गुढ़ विधायक नागेन्द्र सिंह रायपुर कर्चु. मंडल के बूथ क्र. 13 रौरा एवं पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सुना, त्योंथर विधायक श्यामलाल द्विवेदी रायपुर सोनौरी मंडल के बूथ क्र. 215 ग्राम बजरा में सुना, सेमरिया विधायक के पी त्रिपाठी बनकुइंया मंडल के बूथ क्र. 177 हर्दी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेन्द्र गुप्ता कुशाभाऊ ठाकरे मंडल के बूथ क्र. 169, प्रज्ञा त्रिपाठी बूथ क्र. 1 लौवा कोठार, रायपुर कर्चु. मंडल, जिला महामंत्री सुरेन्द्र सिंह चंदेल देवतालाब मंडल के बूथ क्र. 108 सरई सेंगर, रामजी प्रजापति रामपुर सर्किल मंडल के बूथ क्र. 164 खर्रा में सुना। भाजपा कार्यालय अटल कुंज में मन की बात कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक, सेवा निवृत्त डिप्टी कलेक्टर रमेश मिश्रा, सेवा निवृत्त जिला योजना आधिकारी आर बी शर्मा, सेवा निवृत्त तहसीलदार आर बी पाठक, सेवा निवृत्त एमपीइबी अधिकारी रमेश पयासी, पूर्व लोक अभियोजक अरूण शर्मा, अति. लोक अभि. सुनील शर्मा, अधिवक्ता संध सचिव रघुवंश प्रताप सिंह सहित बूथ अध्यक्ष संजीव साकेत, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनिल पटेल, जिला महामंत्री श्रीमती ममता गुप्ता, वरिष्ठ नेता रिपुदमन सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय द्विवेदी, जिला मंत्री सुनील सोहगौरा, नीलू रावत, जिला कोषाध्यक्ष संतोष तिवारी, कार्यालय मंत्री व मन की बात जिला प्रभारी वीरेश पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी अनिल द्विवेदी, जिला मीडिया सह प्रभारी अरूण तिवारी, विवेक पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष समीर सिंह गढ़ी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास मिश्रा, जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, मंत्री दीपक मिश्रा, बालेन्द्र गौतम, आकाश त्रिपाठी, अजय शर्मा, प्रतीक शुक्ला। महिला मोर्चा जिला मंत्री मुक्ति राय, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह, सीताप्रसाद शुक्ला, व्यापारी प्रकोष्ट प्रदेश सह संयोजक नरेन्द्र गुप्ता, राकेश सिंह रिमारी, प्रदेश मंत्री अल्प. प्रको. मुस्लिम सोनू, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, उपेन्द्र चन्द्र दुबे, दिलीप तिवारी, पूर्व सैनिक प्रको. जिला संयो. चन्द्रशेखर तिवारी, झुग्गी प्रको. झोपड़ी जिला संयो. नीलेश शुक्ला सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved