सीमा पार प्रेम: अंजू की बेटी बोली-पाकिस्तान से मां लौटी तो चेहरा भी नहीं देखूंगी, पति ने कहा अब भरोसा नहीं

Wednesday, 26 July 2023

/ by BM Dwivedi


ग्वालियर/अलवर. फेसबुक फ्रेंड से पाकिस्तान मिलने पहुंची ग्वालियर की बेटी अंजू रफाइल के निकाह का वीडियो सामने आया है। इसमें वह पाकिस्तानी युवक के साथ सैर-सपाटा करती नजर आ रही है। उसने अपना नाम फातिमा रख लिया है। अंजू का वीडियो आने के बाद परिवार गुस्से में है। 14 साल की बेटी मां के इस कृत्य से दुखी है। मां पाकिस्तान से लौटकर आएगी तो चेहरा भी देखना पसंद नहीं करेगी। पति अरविंद ने बताया कि उसकी पत्नी ने सोची-समझी साजिश के तहत उसके साथ धोखा किया है।

वहीं अंजू के पति अरविन्द कहना है कि, अंजू 14 साल की बेटी और 6 साल के बेटे को छोड़कर गई है, अब उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। उस पर कार्रवाई करूँगा। 


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved