दो बच्चों को छोड़कर फेसबुक फ्रेंड से मिलने पाकिस्तान जा पहुंची ग्वालियर की अंजू

Monday, 24 July 2023

/ by BM Dwivedi


भिवाड़ी (राजस्थान). पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर का मामला सुर्खियों में है। मध्यप्रदेश के ग्वालियर की अंजू (35) जो इस बीच दो बच्चों की मां है। अपने ससुराल राजस्थान के भिवाड़ी से पाकिस्तानी प्रेमी नसरूल्लाह (29) से मिलने खैबर पख्तूनख्वा पहुंच गई। दोनों की दोस्ती फेसबुक से होने की बात बताई जा रही है। नसरूल्लाह निजी स्कूल में शिक्षक है। पाकिस्तान अथॉरिटी ने इस बारे में भारतीय उच्चाधिकारियों को तलब किया तब मामले का खुलासा हुआ। महिला के दो बच्चे हैं। इनमें एक छह साल का लड़का व 14 साल की लड़की है। हालांकि दोनों बच्चे पिता के पास हैं। 


अंजू ने वर्ष 2020 में पासपोर्ट बनवाया था। पति से जयपुर की कहकर गई थी। पाकिस्तान अथॉरिटी ने रविवार को भारतीय अथॉरिटी से इस संबंध में जानकारी मांगी, तब हमने जांच की। यह महिला पाकिस्तानी व्यक्ति के संपर्क में कैसे आई? इसकी जांच की जा रही है। -सुजीत शंकर, सहायक पुलिस अधीक्षक, भिवाड़ी

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved