MP: कर्ज से परेशान होकर लिव इन पार्टनर और दो बच्चों की हत्या कर खुद फंदे पर लटका

Friday, 22 September 2023

/ by BM Dwivedi

रहिये अपडेट, उज्जैन. मध्यप्रदेश के उज्जैन से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। कर्ज से परेशान युवक ने गुरुवार को लिव इन पार्टनर और उसके दो बच्चों की हत्या कर खुद भी खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि वह परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों से लाखों रुपए का कर्ज ले रखा था। आशंका है कि उसने कर्ज से परेशान होकर ही यह आत्मघाती कदम उठाया है। सीएसपी सुमित अग्रवाल के मुताबिक मनोज राठौर (40), ममता (35), ममता का बेटा लकी (12) और बेटी लक्ष्या (9) चारों ढाई माह पहले जानकीनगर में किराए के मकान में रहने आए थे। मनोज गढ़कालिका मंदिर के बाहर खिलौने व हार-फूल की दुकान लगाता था। इसके पहले ये जयसिंहपुरा में रहते थे।

बताया जा रहा है कि ममता नागदा में रहने वाले पति को छोड़कर दोनों बच्चों के साथ जयसिंहपुरा में रहने आई थी। यहां मनोज से संबंध होने के बाद दोनों लिव इन में रहने लगे। इसके बाद सभी उज्जैन आ गए।

Also Read:Rewa: मस्जिद के अंदर मजार पर चढ़कर रील बना रहे युवक को वर्ग विशेष के लोगों ने जमकर पीटा, थाने का घेराव करने पर FIR दर्ज

कई लोगों से कर्ज ले रखा था
मनोज की मां कमला बाई और ममता की मौसी सुमित्रा शिंदे पहुंची। सुमित्रा ने बताया कि दोनों बच्चे ममता के हैं। उसने परिवारवालों के खिलाफ जाकर मनोज से शादी की थी। ममता का पहला पति नागदा में रहता है। मनोज की मां कमलाबाई का कहना है कि उसने कई लोगों से कर्ज ले रखा था।


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved