रीवा में फ्रेंडशिप-डे की पार्टी में हुई जमकर मारपीट, दर्जनभर से ज्यादा घायल, घंटों तक चला हंगामा

Monday, 5 August 2024

/ by BM Dwivedi


रीवा में फ्रेंडशिप-डे पार्टी के दौरान रविवार देर रात हुए बवाल में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। रेस्टोरेंट में भी तोड़फोड़ की गई। वारदात में कई लोग घायल हुए हैं। घटना शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रुफटाॅफ रेस्टोरेंट ड्रिंक्स एंड ड्रॉइंक्स में हुई। जहां मामूली बात पर शुरू हुए विवाद के बाद पहुंचे आधा सैकड़ा लोगों ने घंटों तक हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाद को शांत कराया और दर्जनभर से ज्यादा घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान ज्यादातर लोग नशे में थे। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। 

बताया जा रहा है कि फ्रेंडशिप-डे के मौके पर रुफटाॅफ रेस्टोरेंट ड्रिंक्स एंड ड्रॉइंक्स में पार्टी काआयोजन किया गया था। इस पार्टी में वही लोग शामिल हुए थे जिन्होंने पहले से बुकिंग कराई थी। पार्टी में ज्यादातर कपल थे। रेस्टोरेंट में पार्टी चल रही थी। तभी दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। और कुछ ही देर बाद आधा सैकड़ा लोगों ने पहुंच कर खूब मारपीट की। रेस्टोरेंट में  घंटों तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान बचाव करने आये रेस्टोरेंट के कर्मचारियों से भी मारपीट की गई। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से विवाद को शांत कराया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान अधिकतर लोग नशे में थे और पुलिस के सामने भी अभद्रता कर रहे थे। हालांकि विवाद की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved