Rewa News: खंदो पहाड़ में फंसे दो दर्जन लोगों को पुलिस ने सुरक्षित बचाया, फिर ढावे में की खातिरदारी

Sunday, 4 August 2024

/ by BM Dwivedi

रहिये अपडेट, रीवा (निप्र)। जिले के गोविंदगढ़ के खंदो पहाड़ में दो दर्जन लोग शनिवार दोपहर पिकनिक मनाने के लिए गए हुए थे। ये लोग मंदिर के आगे पहाड़ पर चले गए थे। शाम करीब 4 बजे से अचानक बारिश शुरू होने लगी, जिससे करीब 25 लोग पहाड़ में फंस गए। करीब घंटेभर की बारिश के बाद पहाड़ के दोनों ओर से गुजरने वाले नाले का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ गया। पहाड़ में फंसे लोगों ने कुछ देर तक तो खुद से निकलने का प्रयास किया लेकिन जब वह सफल नहीं हुए तो रात करीब 9 बजे पुलिस को सूचना दी गई। 

इसे भी पढ़ें : Rewa News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जलाई बजट की प्रतियां, जानिए किस बात पर उतारी नाराज़गी

रात करीब 2 बजे सभी को सुरक्षित निकाला
जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई और आपदा प्रबंधन की टीम को घटना की जानकारी दी। रात करीब 10 बजे रेस्क्यू टीम भी मौके पर आ गई। नाले में पानी का स्तर काफी ज्यादा था जिससे पानी में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। रात करीब 2 बजे तक सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। उसके बाद पुलिस ने उन सभी की खातिरदारी करते हुये गोविंदगढ़ ढावे में भोजन कराया। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved