'देशराग' महोत्सव में कलाकारों ने भावपूर्ण प्रस्तुतियों से बांधा समां, फिल्मकार अशोक मिश्र विंध्य रत्न से हुये सम्मानित

Saturday, 17 August 2024

/ by BM Dwivedi

रहिये अपडेट, रीवा. विंध्य धरा के वीरों के सम्मान में 'देशराग' महोत्सव स्थानीय कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में अयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल रहे एवं अध्यक्षता सांसद जनार्दन मिश्रा ने की। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल पी. गंगा, निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय सिंह व पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के रुप में मौजूद रहे। इस दौरान विंध्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले फिल्मकार अशोक मिश्र को विंध्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं स्वर उत्सव गु्रप के कलाकारों द्वारा मनमोहक देशभक्ति गीतों की प्रस्तुती दी गई। जिसमें मुकुल सोनी ने ऐ मेरे वतन के लोगो..., शिवांगी ने ओम नम: शिवाय..., पुष्पराज ने जहां डाल-डाल पर... गीत प्रस्तुत किया। साथ ही हरभजन सिंह, ज्योती, आदित्य, गायत्री, आतिशी, भारती, प्रभात, खुशी, पूर्णिमा, दीक्षा, सावन, धीरज की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने लोगों को मत्रमुग्ध कर दिया। संचालन विभू सूरी ने किया। कार्यक्रम में नगर के कलाप्रेमी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें : Rewa News: शासकीय स्कूल में गिरा छत का प्लास्टर, छात्रा का सिर फूटा, भ्रष्टाचार की नीव में खड़ी हो रही सरकारी इमारतें, खतरे में जीवन

वीर नारियों का किया गया सम्मान 
इस दौरान वीर नारियों में शहीद नायक कालू प्रसाद की पत्नी श्यामकली, शहीद सिपाही पीके गौतमकी पत्नी दुर्गा देवी, शहीद सिपाही  रामलाल पटेल की पत्नी कमला देवी, शहीद हवलदार अवधेश सिंह तोमर की पत्नी सरोज सिंह तोमर, शहीद नायक  आरएन मिश्रा की पत्नी  कृष्णा देवी का शाल व श्रीफल देकर सम्मान  किया गया। इसके साथ ही भूतपूर्व सैनिक शिवनारायण सिंह, भूतपूर्व सैनिक दिलीप कुमार सिंह , भूतपूर्व सैनिक राजेश कुमार पांण्डेय, भूतपूर्व सैनिक भैयालाल सिंह, भूतपूर्व सैनिक महेंद्र कुमार सिंह, भूतपूर्व सिपाही रजनीश कुमार सिंह को शाल, पुष्प, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि का चेक देकर सम्मानित किया गया। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved