शासकीय महाविद्यालय मड़वास में देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन

Friday, 11 October 2024

/ by BM Dwivedi

सीधी।  मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जन्म जयंती पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से समाज परिचित हो इस उद्देश्य से जागरूकता अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन शासकीय महाविद्यालय मड़वास में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. आई.पी.प्रजापति ने कहा कि देवी अहिल्याबाई असाधारण शासनकर्ता,न्यायप्रिय लोक कल्याणकारी और पर्यावरण की संरक्षिका थी । कार्यक्रम का सफल संचालन  डॉ. दीपक अग्निहोत्री ने किया । उन्होंने देवी अहिल्याबाई के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का संक्षिप्त परिचय दिया। डॉ लक्ष्मीकांत कुशवाहा ने कहा कि देवी अहिल्याबाई के कार्यो से हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिए। महाविद्यालय की छात्रा कुमारी रूबी साहू ने देवी अहिल्या बाई सामाजिक कार्यो के बारे में बताया वही छात्रा निकिता गुप्ता शीलू शुक्ला, आँचल सेन ने कविता के माध्यम से अपनी बात कही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ सुरेंद्र गुप्ता, डॉ संगीता मिश्रा, डॉ निशा सिंह, डॉ सौरभी गुप्ता, डॉ अमिता खरे सहित महाविद्यालय का शैक्षणिक स्टाफ एवं छात्र/छात्राये ऊपस्थित थे।


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved