रीवा में सड़क हादसे का शिकार हुआ परिवार, तेज रफ़्तार ट्रक की चपेट में आये बाइक सवार

Sunday, 2 February 2025

/ by BM Dwivedi

Family becomes victim of road accident in Rewa: रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र में एक तेज रफ़्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार परिवार दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में पत्नी की घटना स्थल पर ही जान चली गई, जबकि बच्ची और पति की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना क्षेत्र के भैरव बाबा चौड़िया के समीप की है। सभी घायलों को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला की मौत की पुष्टि की। परिजनों ने बताया कि चौड़िया निवासी शुभम रावत रीवा में अपने परिवार के साथ रहकर मजदूरी का काम करता है। वह अपनी पत्नी आंचल रावत व बच्ची माही सहित बहन को लेकर बाइक से गांव जा रहा था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में आंचल रावत की मौत हो गई। जबकि शुभम रावत और माही गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका उपचार संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है जहां से सभी घायलों को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल लाया गया। लेकिन तब तक आंचल रावत की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि आंचल की बेटी माही रावत की हालत गंभीर बनी हुई है। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved