एमपी बोर्ड की परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले छात्रों को ई-स्कूटी प्रदान की जा रही है। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 12 स्कूली विद्यार्थियों को स्कूटी की चाबियां सौंपी। इसके बाद सरकारी स्कूलों के 7,800 प्रतिभाशाली छात्रों को मुफ्त स्कूटी के लिए प्रतीकात्मक रूप से प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के सभी हायर सेकंडरी स्कूलों में किया गया। रीवा जिले में इस योजना के तहत 242 छात्र लाभांवित हुए। वहीं सीधी में 110, सतना में 156 और सिंगरौली में 69 स्कूलों के छात्रों को इस योजना का लाभ मिला। स्कूलों में प्राचार्य संबंधित छात्रों को अधिकार पत्र सौंपेंगे। बतादें कि कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में स्कूल में प्रथम अंक हासिल करने वाले छात्रों को स्कूटी दी जाएगी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments
Post a Comment