Sidhi News: सीधी के 20 मजदूर आंध्रप्रदेश में बंधक, प्रशासन से मदद की लगाई गुहार

Thursday, 27 February 2025

/ by BM Dwivedi

 


सीधी जिले से मजदूरी करने गए दर्जन भर से अधिक मजदूरों को आंध्र प्रदेश की एक निजी कंपनी द्वारा बंधक बनाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। करीब दो महीने से इन मजदूरों को ना तो उनकी मजदूरी दी जा रही है और ना ही उन्हें खाने के लिए पर्याप्त खाना मिल रहा है। ऐसे में मजदूर भूखों मरने की कगार पर हैं। इन मजदूरों ने सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल कर शासन और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है और कंपनी के चंगुल से छुड़ाकर घर भेजने की मांग की है। दरअसल मामला आंध्र प्रदेश की एक निजी कंपनी का है जहां मजदूरी करने गए सीधी जिले के 20 से अधिक मजदूर बंधक बनाकर रखे गए हैं।

जानकारी के मुताबिक उक्त सभी मजदूर आंध्र प्रदेश की ईश्वर नंदा इंफ़्रा कंपनी में काम करते थे और यह कंपनी नेशनल हाईवे की सड़क का निर्माण कार्य करती है। मजदूरों द्वारा जारी किए गए वीडियो में बताया गया कि उन्हें कंपनी द्वारा बीते दो महीने से ना तो उनकी मजदूरी दी गई है और ना ही खाने के लिए खाना दिया जा रहा है। ऐसे में वह भूखों मरने की कगार पर है। मजदूरों ने फिलहाल शासन और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है और वापस घर भेजने की मांग की है।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved