मध्य प्रदेश के सतना जिले के धवारी मोहल्ले में वैदिक अनुष्ठान के नाम पर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कथित आरोपी विशाल शुक्ला ने 21 पुरोहितों को दक्षिणा और होटल खर्च का लालच देकर ठग लिया। आरोपी ने पुरोहितों से ऑनलाइन पैसे वसूल किए और अब फरार है।
जानकारी के अनुसार, विशाल शुक्ला ने जबलपुर, कटनी और उत्तर प्रदेश के पुरोहितों को फोन कर सुनील अग्रवाल के नए घर में वैदिक अनुष्ठान के लिए बुलाया। उसने प्रति पुरोहित 10 हजार रुपए दक्षिणा, आने-जाने का किराया और एक महीने तक होटल में ठहरने व भोजन की व्यवस्था का वादा किया।
होटल के नाम पर वसूले पैसे विशाल ने पुरोहितों से होटल में रुकने के लिए आईकार्ड के नाम पर प्रति व्यक्ति 300 से 1000 रुपए ऑनलाइन वसूल किए। गुरुवार को जब पुरोहित सतना पहुंचे, तो विशाल का मोबाइल बंद मिला। ठगी का एहसास होने पर पुरोहितों ने सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज की और वापस लौट गए।
आरोपी कटनी का रहने वाला पीड़ित पुरोहितों का कहना है कि विशाल शुक्ला कटनी का रहने वाला उनका पुराना परिचित था, जिसके कारण उन्होंने उस पर भरोसा किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन आरोपी अभी फरार है।

No comments
Post a Comment