रीवा: आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने और वरिष्ठ समाजसेवी एवं मीसाबंदी सुभाष श्रीवास्तव के 69वें जन्मदिन के अवसर पर 29 जुलाई 2025 को कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम में "मीसाबंदी सम्मान समारोह" आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विंध्य क्षेत्र के 69 मीसाबंदियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने 1975 के आपातकाल में लोकतंत्र की रक्षा के लिए मीसा कानून के तहत डेढ़ वर्ष जेल में बिताए।
सर्व सामाजिक संगठन द्वारा आयोजित इस समारोह की जानकारी देने के लिए आयोजित पत्रकार वार्ता में शहीद भगत सिंह सेवा समिति के अध्यक्ष सुजीत द्विवेदी, अभ्युदय उपकार फाउंडेशन की अध्यक्ष अनामिका शुक्ला, हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन की अध्यक्ष तमन्ना अंसारी, युवा एकता कल्याण संघ के अध्यक्ष राजराखन पटेल, साईशा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष साकेत श्रीवास्तव, माँ जानकी सेवा समिति के अध्यक्ष इंजी. घनश्याम पटेल, प्रयास रक्तदान सेवा संगठन के अध्यक्ष अवनीश तिवारी, रीजनल एनवायरमेंट एण्ड ह्यूमेनिटी ऑर्गनाइजेशन की अध्यक्ष ममता मिश्रा, युवा समाजसेवी शुभम सिंह और सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने हिस्सा लिया।
वक्ताओं ने बताया कि 25 जून 1975 को तत्कालीन सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाल में अभिव्यक्ति पर रोक और प्रेस पर सेंसरशिप लगाई गई थी। उस दौर में लोकतंत्र सेनानियों ने संघर्ष कर लोकतंत्र की रक्षा की। इस समारोह में रीवा, सीधी, शहडोल और सतना के मीसाबंदियों को सम्मानित किया जाएगा। जीवित मीसाबंदियों के साथ-साथ मरणोपरांत सम्मान भी प्रदान किया जाएगा, जिसे उनके परिजन ग्रहण करेंगे।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, साहित्यकार, संगीतकार, पत्रकार, शिक्षाविद, चिकित्सक, अधिवक्ता और रंगकर्मी सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि सुभाष श्रीवास्तव के जन्मदिन पर पिछले सात वर्षों से विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को सम्मानित किया जाता रहा है। इस वर्ष 69 मीसाबंदियों को सम्मानित करने की पहल की गई है।

No comments
Post a Comment