Rewa News: रीवा पहुंचकर मुख्यमंत्री ने अपने ससुर स्वर्गीय ब्रम्हानंद यादव को श्रद्धासुमन अर्पित किया

Sunday, 20 July 2025

/ by BM Dwivedi

रीवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विदेश यात्रा से लौटने के बाद नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचकर अपने ससुर स्वर्गीय ब्रम्हानंद यादव को श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शाम 5.20 बजे रीवा एयरपोर्ट पहुंचे। मुख्यमंत्री ने रीवा में संजय नगर में स्वर्गीय ब्रम्हानंद यादव के आवास जाकर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने परिजनों से भेंट कर सांत्वना दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय ब्रम्हानंद यादव के पुत्रों रामानंद यादव, सदानंद यादव तथा सच्चिदानंद यादव से भेंट कर उन्हें ढाढ़स बंधाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सीमा यादव भी उनके साथ रहीं।      

इस अवसर पर विधायक गुढ़ नागेन्द्र सिंह, विधायक त्योंथर सिद्धार्थ तिवारी, विधायक मनगवां  नरेन्द्र प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष  नीता कोल, पूर्व महापौर वीरेन्द्र गुप्ता, पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल, पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ अजय सिंह तथा स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय नीरज मंडलोई, आयुक्त एवं सचिव जनसम्पर्क डॉ. सुदाम खाड़े, कमिश्नर रीवा बीएस जामोद, आईजी गौरव राजपूत तथा अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री का रीवा पहुंचने पर जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम विभाग ने अगवानी की। इस अवसर पर विधायकगण तथा अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved