रीवा और मुंबई के बीच चलने वाली महत्वपूर्ण ट्रेन को एक बार फिर बढ़ा दिया गया है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। रेल मंत्रालय ने रीवा से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के ट्रिप बढ़ाने का फैसला किया है, जिससे विंध्य क्षेत्र से मुंबई जाने वाले हजारों यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यह ट्रेन पहले गुरुवार शाम 3 बजकर 50 मिनट पर रीवा से रवाना होकर शुक्रवार को मुंबई पहुंचती थी और वापसी में शुक्रवार को मुंबई से चलकर शनिवार को रीवा आती थी। यह रीवा से मुंबई की एकमात्र प्रमुख ट्रेन है, जिसका उपयोग बड़ी संख्या में लोग करते हैं, खासकर मरीज, छात्र और कामकाजी। ट्रेन के संचालन पर संकट मंडराने लगा था, क्योंकि पहले निर्धारित ट्रिप पूरा हो चुका था और केवल दो अतिरिक्त ट्रिप के लिए बढ़ाया गया था, जिसमें 8 जनवरी को एक ट्रिप रवाना हो चुकी थी। स्थिति को देखते हुए सांसद जनार्दन मिश्रा ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर ट्रेन के ट्रिप बढ़ाने की मांग की। उनके प्रयास रंग लाए और रेलवे ने अब सात ट्रिप तक ट्रेन का संचालन बढ़ा दिया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments
Post a Comment