Rewa News : भीषण सड़क हादसा, पिता-पुत्री की मौत, पत्नी सहित दो बच्चे घायल

Monday, 12 January 2026

/ by BM Dwivedi

रीवा जिले के सगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लउआ में रविवार को भीषण सड़क दुर्घटना ने एक परिवार को तहस-नहस कर दिया। बाइक सवार शैलेंद्र विश्वकर्मा अपनी पत्नी पावनी, बेटी ईशिका, दूसरी बेटी सुरक्षा और बेटे सत्येंद्र के साथ परिवार सहित सफर कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम लउआ के समीप तेज रफ्तार मैजिक वाहन के चालक की लापरवाही से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी गई। 

इस भीषण टक्कर में शैलेंद्र विश्वकर्मा और उनकी छोटी बेटी ईशिका की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पत्नी पावनी, बेटी सुरक्षा और बेटा सत्येंद्र घायल हो गए। तीनों को गंभीर हालत में रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मैजिक वाहन को जब्त कर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved