Rewa News : रीवा में सफाई कर्मचारियों का बड़ा आंदोलन, रूपरेखा तैयार

Sunday, 11 January 2026

/ by BM Dwivedi

रीवा जिले में नगर निगम के दैनिक वेतन भोगी, कार्यभारित और आउटसोर्स कर्मचारियों ने बढ़ती ठेका प्रथा, अनुकंपा नियुक्ति की समस्या, पेंशन बंद होने और सफाई कर्मचारियों को कार्यालयीन कर्मचारियों की तरह अवकाश न मिलने सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी पूरी कर ली है। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध नगर निगम श्रमिक कर्मचारी परिषद, दैनिक वेतन भोगी एवं कार्यभारित श्रमिक संघ तथा ऑल डिपार्टमेंट आउटसोर्स कर्मचारी संघ के संयुक्त मोर्चा ने आज भारतीय मजदूर संघ के कार्यालय में बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता बुद्ध सिंह करौशिया ने की। 

इस दौरान जिला मंत्री विकास शुक्ला सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक में तय किया गया कि 13 जनवरी मंगलवार को दोपहर 1 बजे स्थानीय पद्मधर पार्क में सभी कर्मचारियों का एकत्रीकरण होगा। यहां सभा के बाद जुलूस निकाला जाएगा, जो प्रकाश चौराहा, हॉस्पिटल चौराहा, कला मंदिर रोड होते हुए भारतीय मजदूर संघ कार्यालय के सामने से गायत्री मंदिर के रास्ते गुजरते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगा। जहां कलेक्टर रीवा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved