Singrauli News : सिंगरौली में एक्सप्रेस वे पर चलती कार में लगी भीषण आग, वाहन हुआ खाक

Friday, 23 January 2026

/ by BM Dwivedi


सिंगरौली जिले के एनसीएल एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जब मोरवा से जयंत की ओर जा रही एक इंडिगो कार में अचानक आग लग गई। कार कुछ ही मिनटों में पूरी तरह जलकर राख हो गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए और किसी की जान नहीं गई। घटना सुबह करीब साढ़े 5 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक्सप्रेस वे पर चलते हुए कार से अचानक घना धुआं निकलने लगा। 

चालक ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए वाहन को सड़क किनारे रोका और सभी यात्रियों को तेजी से बाहर निकाल लिया। इसके कुछ ही पलों बाद कार में तेज लपटें उठने लगीं और आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही मोरवा पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, हालांकि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की प्रबल आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved