भाजपा ने एआई सम्मेलन के दौरान कांग्रेस के कथित प्रदर्शन को लेकर पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन की शुरुआत कर दी है। इसी सिलसिले में शनिवार को रीवा के सिरमौर चौराहे पर स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तस्वीर पर जूते बरसाए। इसके बाद उनका प्रतीकात्मक पुतला दहन कर जोरदार नारेबाजी की गई।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि एआई सम्मेलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया प्रदर्शन पार्टी की देश-विरोधी सोच को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि यह घटना राष्ट्रहित के खिलाफ है और कांग्रेस की नीतियों का खुलासा करती है। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाते हुए कांग्रेस की आलोचना की। पुलिस की मौजूदगी में हुए इस प्रदर्शन में कोई अप्रिय घटना नहीं घटी, लेकिन स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने इसे राजनीतिक द्वेष बताया है। वहीं यूथ कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है।

No comments
Post a Comment