भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह का शनिवार को रीवा में अटल कुंज पर आतिशबाजी और जोरदार स्वागत के साथ भव्य अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, सांसद जनार्दन मिश्रा, विधायक विक्रम सिंह, पूर्व विधायक के.पी. त्रिपाठी, त्योंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पांडे सहित भाजपा के अन्य प्रमुख पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने स्वागत के दौरान विंध्य क्षेत्र के विकास का विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत किया और बताया कि रीवा एयरपोर्ट के शुरू होने से दिल्ली, इंदौर सहित अन्य शहरों और विदेशों के लिए सीधी उड़ानें संचालित हो रही हैं, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और प्रगति में नई गति आई है। अरुण सिंह ने बताया कि वे एक निजी विवाह समारोह में शामिल होने रीवा आए थे और अब झारखंड के कार्यक्रम के लिए रवाना हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विंध्य में उड़ान सेवा शुरू होने से ही ऐसा संभव हुआ। उन्होंने भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बताते हुए कहा कि 21 राज्यों में पार्टी की सरकार है, जो कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा की रीवा भाजपा का एक बहुत मजबूत किला है।

No comments
Post a Comment