भाजपा संसदीय बोर्ड से बाहर किए गए गड़करी और शिवराज, जानिए किसे किया गया शामिल

Wednesday, 17 August 2022

/ by BM Dwivedi

भाजपा की सवोच्च निर्णायक संस्था संसदीय बोर्ड और चुनाव समिति का गठन

भारतीय जनता पार्टी की सर्वोच्च संस्था कही जाने वाली संसदीय बोर्ड का नए सिरे से गठन किया गया है। नए संसदीय बोर्ड की जो नई सूची आई है वह हैरान कर देने वाली है। क्योंकि इस सूची से दो बड़े नामों हटा दिया गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को संसदीय बोर्ड से बाहर कर दिया है। वहीं कुछ नए लोगों को शामिल किया गया है। संसदीय बोर्ड में कुल 11 सदस्यों को रखा गया है। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, बीएस येदियुरप्पा, सर्बानंद सोनोवाल, के. लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, सत्यनारायण जटिया, पार्टी के संगठन महामंत्री बीएल. संतोष शामिल हैं।



संसदीय बोर्ड के साथ ही भाजपा ने नई चुनाव समिति भी तैयार की है। इसमें 15 सदस्यों को रखा गया है। चुनाव समिति में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, पीएम नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, बीएस येदियुरप्पा, सर्वानंद सोनोवाल, के. लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, सत्यनारायण जटिया, भूपेंद्र यादव, देवेंद्र फडणवीस, ओम माथुर, बीएल संतोष और वनथी श्रीनिवास को इसमें शामिल किया गया है। चुनाव समिति के मुखिया पार्टी अध्यक्ष्य जेपी नड्डा होंगे। 



No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved