'काचा बादम' से रातोंरात लोगों की नजरों में छाईं अंजलि अरोड़ा
सोशल मीडिया में राज करने वाली अंजलि अरोड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। हर कोई उन्हें जानता है। अंजलि अरोड़ा एकता कपूर के रियलिटी शो 'लॉक अप' से दुनिया के सामने आई थीं। यहीं से उन्होंने अपनी छाप लोगों के दिलों पर छोड़ी थी। उनके कई वीडियोज हैं जो सोशल मीडिया में खूब फेमस हुए हैं। २१ साल की अंजलि अपने टैलेंट और ठुमकों की बदौलत आज करोड़पति बन चुकी हैं। उनकी नेट वर्थ करीब तीन करोड़ रुपए है। वह महीने में करीब तीन लाख रुपये कमाती हैं। 'काचा बादम' से रातोंरात लोगों की नजरों में छाईं अंजलि अरोड़ा आज हर दिल अजीज हैं। उनके फैंस उनके वीडियो का इंतजार करते रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके चाहने वालों की फेहरिस्त 11.7 मिलियन है। अंजलि अरोड़ा इंस्टाग्राम पर अपने दिलकश अंदाज से लोगों को दीवाना बनाती रहती हैं।
कृपया खबर पढ़ने के बाद शेयर करना न भूलें। Please share after reading the news.
No comments
Post a Comment