नाबालिग से युवती को हुआ प्यार, थाना पहुंच कर बोली साहब मेरी शादी करवा दो, मना करने पर दुश्मन बनी प्रेमिका

Saturday, 10 September 2022

/ by BM Dwivedi

पुलिस के इंकार करने पर प्रेमी को फंसा दिया बलात्कार के आरोप में 

रीवा. प्यार में दरार आने पर खामियाजा लड़के को ही भुगतना पड़ता है। जबकि एक कहवात है कि ताली दोनों हाथ से बजती है। आये दिन दुष्कर्म की खबरें  आती है। तह तक जाने पर पता चलता है कि ज्यादातर मामले में प्यार में दरार आ जाने पर लड़की अपने प्रेमी को बलात्कार के आरोप में जेल भिजवा देती है।  एक ऐसा मामला सामने आया है। जब जवानी की दहलीज में कदम रखते ही एक लड़की को कच्ची उम्र के लड़के से प्यार हो गया। दोनों के बीच चल रहा प्यार इस कदर परवान पर चढ़ा कि लड़की कच्चे उम्र के अपने प्रेमी को लेकर फरार हो गई। परिजनों के दबाव पर लड़का-लड़की वापस तो आये लेकिन दोनों के बीच चल रहे प्यार की डोर को परिजन तोड़ न सके। हालात यहां तक पहुंच गये कि लड़की थाना पहुंच गई और पुलिस पर दबाब बनाते हुये कहा कि उसकी उसके प्रेमी से शादी करवा दे। मामला शहर से सटे हुये रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र का है। 

युवती की बता सुनकर पुलिस भी हतप्रभ हो गई 

मिली जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय लड़की को 16 वर्षीय लड़के से प्यार हो गया। दोनो रोज एक दूसरे में मिलते थे और प्यार के सपनों में खो जाते थे। इस बात की भनक धीरे-धीरे गांव वालों के साथ परिजनों को लगी तो उनके प्यार के बीच सब दीवार बन कर खड़े होने लगे। लड़की को अपने प्यार में दीवार बन रहे न तो समाज की बातें अच्छी लग रही थी और न ही गांव वालों के साथ ही परिजनों की। बताया गया कि लड़की अपने नाबालिग प्रेमी को लेकर भाग गई। बात यह जून महीने की है। परिजनों के दबाव के चलते दस-पंद्रह दिन बाद लड़की अपने प्रेमी को लेकर गांव पहुंच गई। चूंकि मामला लोकलाज से जुड़ा था इसलिए बात थाना तक नहीं पहुुंची। लेकिन दोनों के बीच समाज और परिवार फिर से दीवार बनने लगे। नतीजा यह हुआ कि लड़की रायपुर कर्चुलियान थाना पहुंच गई और पुलिस वालों से कहा कि मेरे नाबालिग प्रेमी से मेरी शादी करवा दें। यह सुनकर पुलिस भी हतप्रभ हो गई और लड़के पक्ष को थाना बुलवा लिया। चर्चा के दौरान पता चला कि दोनों ही अलग-अलग समाज के हैं और लड़का नाबालिग है। पुलिस ने जब शादी करवाने से अपने हाथ खड़े कर लिये तो लड़की ने अपने ही नाबालिग प्रेमी पर दुष्कर्म किये जाने का आरोप लगा दिया। अलबत्ता पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर नाबालिग युवक पर बलात्कार का अपराध पंजीबद्ध करते हुये बाल न्यायालय में पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह में भेज दिया। 

कृपया खबर पढ़ने के बाद शेयर करना न भूलें। Please share after reading the news.

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved