लुटेरी दुल्हन : सात फेरे लेने के बाद, डेढ़ लाख लेकर रेलवे स्टेशन से दुल्हन फरार

Friday, 9 September 2022

/ by BM Dwivedi

चोरहटा थाने पहुंचा दूल्हे का परिवार, दुल्हन सहित परिवार लापता

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है, यहां अग्नि को साक्षी मानकर युवती ने एक व्यक्ति के साथ फेरे लिए और उसके नाम का मंगलसूत्र धारण किया। बात जब विदाई की आई तो दूल्हे को  चकमा देकर दुल्हन लापता हो गई। यह किसी हिंदी फिल्म की कहानी नहीं पड़ती गुरुवार को रीवा में हुई एक घटना है जिसमें शादी के नाम पर एक परिवार को इतनी सफाई से ठगा गया कि उन्हें आखिरी क्षण तक दुल्हन व उसके परिवार के इरादों की भनक नहीं लग पाई। दुल्हन के लापता होने के बाद पूरा परिवार थाने पहुंच गया लेकिन न तो दुल्हन का कोई पता है और न ही उसके परिवार के सदस्यों की कोई जानकारी उनके पास है। यह मामला गुरुवार को रीवा जिले में सामने आया हैं। राजस्थान के सीकर जिले से कैलाश वर्मा की शादी रीवा की शिवानी के साथ तय हुई थी। 3 माह पूर्व शादी की बातचीत हुई और शादी से पहले दुल्हन को डेढ़ लाख रुपए देने थे जो दूल्हे के परिवार ने अदा कर दिए। शादी करने के लिए परिवार राजस्थान से रीवा आया हुआ था जहां दुल्हन और उनके परिवार से मुलाकात हुई। तालाब के एक मंदिर में शादी का स्थान निर्धारित हुआ और एक पुजारी के द्वारा सारी रस्में विधि विधान से संपन्न कराई गई। दुल्हन ने युवक के नाम का मंगलसूत्र अपने गले में धारण किया और मांग में सिंदूर सजा कर उसके साथ ससुराल जाने के लिए निकली थी। बस स्टैंड तक लड़की की मां उसे छोड़ने के लिए आई थी। वहां से ऑटो में सवार होकर सभी लोग रेलवे स्टेशन पहुंचे। जैसे ही दूल्हा टिकट कटवाने के लिए गया तो दूसरे ऑटो में बैठ कर दुल्हन लापता हो गई। उन्होंने कुछ दूर तक पीछा करने का प्रयास भी किया लेकिन दुल्हन शहर की तंग गलियों में लापता हो गई। काफी देर तक यह परिवार भटकता रहा। बाद में वे शिकायत दर्ज करवाने चोरहटा थाने पहुंचे। पुलिस अब इस पूरे मामले की जानकारी ले रहे हैं। किसी फिल्मी सीन की तरह पूरी शादी रची गई थी और सब कुछ इतनी सफाई से हुआ कि फरेबी दुल्हन के नापाक इरादों को आखिरी समय तक समझ नहीं पाया और वह डेढ़ लाख कैश सहित अन्य सामान गवा बैठा। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।

3 माह पूर्व दलाल ने कई लड़कियों के दिखाई थी फोटो
पीड़ित परिवार 3 माह पूर्व एक दलाल के संपर्क में आया था। दूल्हे की बहन ने उससे भाई की शादी के लिए चर्चा की थी जिस पर उसने कई लड़कियों की फोटो दिखाई जिनके कीमत 75000 से डेढ़ लाख थी। दूल्हे ने सबसे खूबसूरत लड़की को पसंद किया जिसकी कीमत डेढ़ लाख थी। दलाल ने लड़की से बात भी करवाई और शादी तय हो गई। शादी से पहले ही लड़की वालों ने उससे डेढ़ लाख रुपए ले लिए थे। निर्धारित दिन को दूल्हा परिवार सहित शादी करने के लिए रीवा आ गया।

पूरे परिवार का बंद है मोबाइल
इस घटना के बाद से पूरे परिवार का मोबाइल बंद है और पूरा परिवार लापता हैम पुलिस साइबर सेल के मदद से मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटा रही है। लड़की पक्ष ने उनको अपना घर तक नहीं दिखाया था और सीधे उनको लेकर मंदिर चले गए थे जहां शादी होनी थी।

कृपया खबर पढ़ने के बाद शेयर करना न भूलें। Please share after reading the news.

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved