गौरव दिवस के मौके पर हुआ आयोजन
रीवा. गौरव दिवस के मौके पर खेल एवं युवा कल्याण द्वारा टीआरएस कालेज हाल में कराते प्रतियोगिता आयोजित हुई। खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ने बताय कि प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कराटे स्पर्धा के परिणामों के बारे में बताया कि प्रतियोगिता में 25 किलो ग्राम में अतुल साकेत प्रथम एवं अमन प्रजापति द्वितीय स्थान पर रहे। 30 किलो ग्राम में निखिल साकेत प्रथम और अभय प्रजापति द्वितीय स्थान पर रहे। 40 किलो ग्राम में आशुतोष चौधरी प्रथम स्थान पर एवं प्रभात पाल द्वितीय स्थान पर रहे। 45 किलो ग्राम वजन में कार्तिक कुशवाहा प्रथान पर रहे एवं प्रियांश चौधरी द्वितीय स्थान पर रहे। 50 किलो वजन में शनि सिंह प्रथान पर रहे एवं उदय लोधी द्वितीय स्थान पर रहे। 55 किलो ग्राम में आदित्य कुशवाहा प्रथम स्थान पर रहे एवं दिव्यांश रवि द्वितीय स्थान पर रहे।
यह भी देखें : सभी छात्रों को मोदी सरकार फ्री लैपटॉप देगी, वायरल हो रहे इस मैसेज की जानें क्या है सच्चाई
बेटियों ने भी दिखाया हुनर
वहीं बालिका कराते प्रतियोगिता में 30 किलो ग्राम वजन में खुशबू पाल प्रथम स्थान पर रहीं, 35 किलो ग्राम वजन में सुभद्रा बंसल प्रथम स्थान पर रहीं एवं माही चौधरी द्वितीय स्थान पर रहीं। 40 किलो ग्राम वजन में गीतांजलि नामदेव प्रथम स्थान पर रहीं एवं अंजली चौधरी द्वितीय स्थान पर रहीं। 45 किलो ग्राम वजन में शशि साहू प्रथम स्थान पर रहीं एवं प्रियांक चौधरी द्वितीय स्थान पर रहीं। 50 किलो ग्राम वजन में सोनाली मिश्रा, 55 किलो ग्राम वजन में दिव्यांशी रवि, 60 किलो ग्राम वजन में शुभांगी सिंह बघेल विजेता रहीं।
यह भी देखें : टीचर ने विवाद करने पर डांटा तो छात्र ने ताबड़तोड़ बरसा दी गोलियां, हालत नाजुक
कृपया खबर पढ़ने के बाद शेयर करना न भूलें। Please share after reading the news.
No comments
Post a Comment