सुरक्षा के प्रति दिया अनोखा संदेश, हैलमेट लगाकर सैकड़ों महिलाओं ने किया गरबा नृत्य

Monday, 10 October 2022

/ by BM Dwivedi


शरद उत्सव पर भव्य आयोजन, सिक्स यार्डस ऑफ एलिगेंन्स ने की प्रेरक पहल


मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक अनोखा आयोजन हुआ। भारतीय संस्कृति व सभ्यता की प्रतीक होने के साथ ही महिलाओं को गरिमा प्रदान करने वाली साड़ी को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से 'सिक्स यार्ड ऑफ एलिगेंन्स' का गठन किया गया है। जिसकी रीवा इकाई की सैकड़ों महिला सदस्यों ने शरद पूर्णिमा उत्सव को अत्यन्त उत्साह  के साथ मनाया। इस दौरान स्वयं व परिवार की सुरक्षा का संदेश देने के लिए न्यायालय और जिला प्रशासन की पहल पर हैलमेट लगाकर रंगबिरंगे परिधानों में में महिलाओं ने जमकर गरबा किया। मध्यप्रदेश में इस तरह की पहल करने वाले महिलाओं के बड़े समूह को खूब तारीफ भी मिली। प्रोत्साहित करने जिला कलेक्टर मनोज पुष्प, एसपी नवनीत भसीन तथा रीवा के महापौर अजय मिश्रा बाबा स्वयं उपस्थित रहे।  कलेक्टर ने कहा कि परिवार की बागडोर भले ही पुरुषों के हाथों में होती है परंतु उन्हें सही, सुरक्षित दिशा में परिवार की मां, बेटी और पत्नी ही ले जा सकती है। उन्हें सुरक्षित जीवन जीने के लिए बाध्य कर सकती हैं। 

इसे भी देखें : कराटे प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाए करतब, जानिए स्पर्धा का परिणाम

सैकड़ों महिलाओं ने हैलमेट में किया डांडिया नृत्य

'सिक्स यार्डस ऑफ एलिगेंन्स' के प्रमुख सदस्यों में चेतना मिश्रा, डॉ नीलम पाण्डेय, सीमा शर्मा, सरोजिनी मिश्रा, डॉ सत्या तिवारी, संगीता सिंह तिवारी, आदि सदस्यों ने सैकड़ों महिलाओं के साथ गरबा डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। स्थानीय होटल के भव्य लॉन में रंगबिरंगी वेशभूषा में जब सैकड़ों महिलाओं ने हैलमेट लगाकर गरबा डांडिया किया जो एक आश्चर्य मिश्रित सुखद प्रतिक्रिया करतलध्वनी के रूप में सामने आयी। इस दौरान मेहमानों का स्वागत तुलसी और एलोवेरा के पौधे देकर किया गया।

इसे भी देखें : नशे की तलब में जल्लाद बना भाई, बहन का किया बुरा हाल

प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

डांडिया स्टिक डेकोरेशन में गीता अग्रवाल, प्रज्ञा सिंह और कविता सिंह से पुरस्कार जीते। गरबा मटकी कंपटीशन में गीता अग्रवाल प्रथम तथा प्रतिभा सिंह द्वितीय स्थान पर रही। जबकि प्रेक्टिस सेशन का पुरस्कार अनुराधा तिवारी, दीपा तिवारी एवं रिचा तिवारी ने जीता। सबसे सुंदर परिधान का प्रथम पुरस्कार डॉ. नीलम पांडे को तथा द्वितीय पुरस्कार रिशिता शर्मा को मिला। शीतल कनोडिया गरबा क्वीन बनी। बंगाली परिधान कंपटीशन में प्रथम पुरस्कार  कविता सिंह और द्वितीय पुरस्कार प्रज्ञा सिंह को मिला तथा विशेष पुरस्कार डॉक्टर करुणा तिवारी को मिला। बेस्ट डांस के लिए नियति खंडेलवाल को पुरस्कृत किया गया। गुजराती परिधान कंपटीशन में प्रथम पुरस्कार शिखा सिंह को और द्वितीय पुरस्कार रुचि मिश्रा को तथा कुमुद शर्मा को विशेष पुरस्कार दिया गया। शीघ्र जवाब और उत्तम सुझावों के लिए शिखा सिंह को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भव्य तरीके से शरद पूर्णिमा को मनाते हुए गरबा डांडिया महोत्सव में बघेल राजवंश की महारानी रागिनी सिंह, युवरानी वसुन्धरा सिंह सहित सैकड़ों महिलाये उपस्थित रहीं। आयोजन स्थल पर सदस्यों द्वारा पकवानों के स्टाल भी लगाए गए थे।

कृपया खबर पढ़ने के बाद शेयर करना न भूलें। Please share after reading the news.

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved