बताया जाता है कि प्रापर्टी डीलर में एक नाम रतहरा निवासी अनुराग तिवारी का भी शामिल है। जो 32 डिसमिल जमीन के नामातंरण के लिए रतहरा हल्का के पटवारी धीरज पांडेय को डेढ़ लाख रुपये चढ़ोतरी के रूप में दे चुका था। जब बाउंड्री निर्माण की बात आई तो पटवारी ने कहा कि शासकीय भूमि पर बाउंड्री का निर्माण किया जा रहा है। जिसकी विधिवत नापजोप भी हुई। इसी बीच पटवारी और प्रापर्टी डीलर के लिए लेने-देन की बात फिर शुरु हुई और सौदा 10 हजार रुपये में तय हुआ। प्रापर्टी डीलर ने पटवारी को सबक सिखाने के लिए लोकायुक्त का सहारा लिया और वहां लिखित शिकायत की। जिस पर अमल करते हुये लोकायुक्त की टीम ने बुधवार को पटवारी धीरज पांडेय को दस हजार रूपये लेते हुये समान तिराहे पर रंगेहाथ धर दबोचा। लोकायुक्त की टीम में उप अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार, टीआई जिया उल हक, प्रधान आरक्षक मुकेश मिश्रा, आरक्षक शैलेंद्र, शिवेंद्र, धर्मेंद्र, सुजीत सहित लोकायुक्त के एक दर्जन लोग शामिल रहे।
प्रापर्टी डीलर ने पटवारी को पहना दी घूंस की टोपी, लोकायुक्त की टीम रंगे हाथ पकड़ा
0000000000
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments
Post a Comment