शहर में बनाए गए दो परीक्षा केन्द्र, तैयारी शुरू
रीवा. कर्मचारी चयन मण्डल भोपाल द्वारा सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, स्टाफ नर्स, प्रयोगशाला तकनीशियन तथा अन्य पदों पर भर्ती के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा 25 एवं 26 नवम्बर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए रीवा जिले में पेन्टियम प्वाइंट टेक्निकल कॉलेज तथा महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज ऑफ टेक्नालॉजी में केन्द्र बनाए गए हैं।निगरानी के लिए अधिकारी तैनात
इस संबंध में कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया कि दोनों परीक्षा केन्द्रों में आयोजित होने वाली परीक्षा की निगरानी के लिए अधिकारी तैनात किए गए हैं। जिनके द्वारा संपूर्ण परीक्षा की निगरानी की जाएगी। पेंटियम प्वाइंट टेक्निकल कालेज सेमरिया रोड करहिया परीक्षा केन्द्र में तहसीलदार हुजूर आरपी त्रिपाठी तथा नायब तहसीलदार Ÿममता पटेल को प्रशासनिक प्रेक्षक बनाया गया है। इस परीक्षा केन्द्र में प्रेक्षक के रूप में डॉ. संजय सिंह प्राध्यापक तथा डॉ. एपी सिंह प्राध्यापक को तैनात किया गया है। रिजर्व दल प्रेक्षक के रूप में डॉ. संतोष अग्निहोत्री एवं डॉ. अच्युत पाण्डेय को शामिल किया गया है। वहीं महारानी लक्ष्मीबाई कालेज ऑफ टेक्नालॉजी इटौरा बायपास परीक्षा केन्द्र में नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला को प्रशासनिक प्रेक्षक, परीक्षा केन्द्र में प्रेक्षक के रूप में प्रो. जीआर मण्डलोई, प्रो. अर्चना ताम्रकार को तैनात किया गया है। रिजर्व दल प्रेक्षक के रूप में डॉ. निवेदिता अग्रवाल एवं डॉ. केएन शर्मा की ड्यूटी लगाई गई है।

No comments
Post a Comment