लापरवाही पर 40 अधिकारियों को कलेक्टर ने दिया नोटिस, तीन दिन बाद होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

Tuesday, 13 December 2022

/ by BM Dwivedi

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का समय पर नहीं किया निराकरण

रीवा. सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों का निराकरण समय पर न करने तथा कम प्रकरणों का निराकरण करने वाले 40 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस का तीन दिवस में संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इन अधिकारियों में राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, पूर्वी क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, महिला एवं बाल विकास तथा नगर पंचायतों के लेबल-1 के अधिकारी शामिल हैं। 

कलेक्टर मनोज पुष्प ने सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर तहसीलदार जवा चन्द्रमणि सोनी, तहसीलदार गुढ़ विनयमूर्ति शर्मा, तहसीलदार हनुमना अनुराग त्रिपाठी, तहसीलदार त्योंथर राकेश शुक्ला, तहसीलदार सिरमौर जितेन्द्र तिवारी,  प्रभारी तहसीलदार मनगवां दीपिका पाव, तहसीलदार मऊगंज रत्नराशि पाण्डेय को नोटिस दिया गया है। इसी तरह पूर्वी क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में जेई लालगांव सतानंद तिवारी, जेई गोविंदगढ़ प्रकाश गौतम, जेई रायपुर सोनौरी रंजीत साहू, जेई त्योंथर सुजीत रे, जेई गुढ़ रमाशंकर पाठक, जेई मनगवां अजीत सिं, जेई हिनौता एएन शर्मा, जेई नईगढ़ी रंजीत खैरवार, जेई इंजीनियरिंग कालेज संजय सिंह, जेई मऊगंज पुष्पेन्द्र तिवारी, जेई रायपुर कर्चुलियान आकाश दीप, जेई बदरांव एसएन शर्मा, जेई मनिकवार अनिल ठाकुर, जेई अच्युतानंद शर्मा लौआ लक्ष्मणपुर, जेई गंगेव जितेन्द्र पाण्डेय, जेई प्रकाश गौतम गोविंदढ़, बीईओ त्योंथर हीरामणि शर्मा, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन मनोज तिवारी, प्रभारी प्राचार्य टीआरएस कालेज, बीएमओ मऊगंज डॉ. एसडी कोल, बीईओ हनुमना आरडी साकेत, प्रभारी प्राचार्य आईटीआई, सीएमओ मनगवां सुरेश सोनवानी, बीएमओ जवा डॉ. ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी, सीएमओ मऊगंज महेश पटेल, प्राचार्य मार्तण्ड स्कूल क्रमांक एक सुधीर बाण्डा, एसडीओ पीडब्ल्यूडी मनगवां अनुरोध पाण्डेय, एसडीओ एनएच शैलेन्द्र दुबे, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना हनुमना शंखधर त्रिपाठी, परियोजना अधिकारी गंगेव-2 करूणा श्रीवास्तव, परियोजना अधिकारी सिरमौर-1 मीना शर्मा, जिला प्रबंधक एमपीआरडीसी अंशुल करोडिया तथा महाप्रबंधक पीएमजीएसवाई जेके गुप्ता को नोटिस दिया गया है। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved