पंचायत उप चुनाव के लिए आदर्श आचरण संहिता लागू

Tuesday, 13 December 2022

/ by BM Dwivedi


जिले में 6  सरपंचों व 98  पंचों के लिए होगा निर्वाचन

रीवा. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतराज संस्थाओं के उप चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव की अधिसूचना का प्रकाशन 15 दिसम्बर को होगा तथा मतदान 5 जनवरी को होगा। चुनाव परिणामों की घोषणा 11 जनवरी को की जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज पुष्प ने बताया कि 6 ग्राम पंचायतों के सरपंच पद तथा 98 पंच पदों के लिए उप चुनाव कराया जा रहा है। 

कलेक्टर के अनुसार सरपंच पद के लिए संबंधित ग्राम पंचायत के संपूर्ण क्षेत्र तथा पंच पद के लिए ग्राम पंचायत के संबंधित वार्ड में चुनाव की आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है। आदर्श आचरण संहिता चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक लागू रहेगी। चुनाव की आदर्श आचरण संहिता सरपंच पद के लिए जनपद पंचायत सिरमौर की ग्राम पंचायत कटकी तथा पथरी, जनपद पंचायत नईगढ़ी की अकरिया, जनपद पंचायत हनुमना की पिपराही, जनपद पंचायत रीवा की गढ़वा तथा जनपद पंचायत गंगेव की ग्राम पंचायत खैरा में लागू हो गई है। इसी तरह विभिन्न जनपद पंचायतों के ग्राम पंचायतों के जिन वार्डों में पंच पद के लिए निर्वाचन हो रहा है उन 98 वार्डों में भी चुनाव की आदर्श आचरण संहिता लागू की गई है। 

इसे भी देखें : लापरवाही पर 40 अधिकारियों को कलेक्टर ने दिया नोटिस, तीन दिन बाद होगी...

कल से भरे जाएंगे फॉर्म, प्रशिक्षण आज

अिपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि त्रि-स्तरीय पंचायतों का उप निर्वाचन 2022 के लिए रिक्त पदों के निर्वाचन के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। 15 दिसंबर से सभी जनपद मुख्यालयों एवं तहसील कार्यालयों में नाम निर्देशन पत्र लेना प्रारंभ हो जायेगा। साथ ही रिटर्निंग, सहायक रिटर्निंग आफीसर, नोडल आफीसर एवं सहायक नोडल आफीसर का प्रशिक्षण 14 दिसंबर को अपरान्ह 5 बजे से दिया जायेगा। यह प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में होगा। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved