रीवा में दो ऑर्केस्ट्रा आर्टिस्ट की जलकर मौत, प्रयागराज में प्रोग्राम के बाद लौटते समय हुआ हादसा

Monday, 5 December 2022

/ by BM Dwivedi

ट्रक ने कार को मारी टक्कर, आग भड़कने से दोनों जले

मध्य प्रदेश के रीवा में हुए भीषण सड़क हादसे में दो आर्केस्ट्रा आर्टिस्ट की जलकर मौत हो गई। उनकी कार को एक  ट्रांसफर लोड ट्रक ने पहले टक्कर मारी और फिर घसीटता चला गया। जिसके चलते कार में सीएनजी गैस किट होने के चलते उसमें आग लग गई। कार में लगी की आग से ट्रक भी चपेट में आ गया और दोनों पूरी तरह से जल गये। ट्रक ड्राइवर हादसे के बाद भाग गया।

यह भीषण हादसा रविवार रात 2 बजे के करीब रीवा शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र के जेपी ओवरब्रिज के पास हुआ। कार में दोनों ऑर्केस्ट्रा आर्टिस्ट के जले हुए कंकाल बरामद हुए हैं। दोनों लोगों की शिनाख्त हो गई है। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान अमित अग्रवाल निवासी ढेकहा  रीवा  और छोटेलाल शुक्ला निवासी पैपखरा हाल निवास दुबारी रीवा के रूप में हुई है। दोनों कार में बाइपास के रास्ते रतहरा की ओर से जेपी मोड़ आ रहे थे, जबकि ट्रक सतना की ओर से जा रहा था। तभी ओवरब्रिज पर ट्रक ने सामने से कार को टक्कर मार दिया। ट्रक कार को कुछ दूर तक घसीटता चला गया। इतने में ही कार ने आग भड़क उठी देखते ही देखते कार और ट्रक भी पूरी तरह जल गए। कार में फंसे दोनों लोग बाहर निकलने की खूब कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाए।

इसे भी देखें : रीवा विधायक पर महापौर को तंज कसना पड़ा भारी, भाजपाइयों ने लगाई आरोप-प्रत्यारोप की झड़ी

कार से 4 पहले ही उतर गए थे

जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुई कार में 6 ऑर्केस्ट्रा के कलाकार थे, जो प्रयागराज से लौट रहे थे। इसमें से चार लोग हादसे से करीब 2 किलोमीटर पहले ही कार से उतर गए थे। ये सभी कलाकार प्रयागराज के नारीबारी में किसी आयोजन में प्रोग्राम कर लौट रहे थे। 


No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved