आरोपी के घर से बैरंग लौटी पुलिस
वैसे तो पुलिस इस प्रकार के मामले में अपराध दर्ज करने के पहले आरोपी को पकड़ कर सलाखों के पीछे कर लेती है। एफआईआर दर्ज कर मेडिकल परीक्षण के उपरांत आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस अपनी पीठ थपथपाते हुये बताती है कि दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के इन दावों की पोल उस वक्त खुल गई जब एफआईआर दर्ज करने के पहले पुलिस टीम आरोपी के घर भडरा गांव में दबिश दी। पुलिस पहुंचने के पहले ही आरोपी भाग निकला था। वहां से बैरंग लौट कर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की। अब आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस ताने-बाने बुन रही है।

No comments
Post a Comment