2021 में भी हुआ था चयन, लेकिन कोविड के चलते परेड में शामिल नहीं हो पाया था ग्रुप
26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली परेड के लिए विंध्य की बेटी स्वेक्षा गुप्ता का चयन किया गया है। लाल किला में होने वाली इस मुख्य परेड में शहडोल जिले के ब्यौहारी की ये बेटी मध्यप्रदेश का मान बढ़ायेगी। बतादें कि स्वेक्षा गुप्ता राजस्थान में बिरला बालिका विद्यापीठ पिलानी में अध्ययनरत हैं। बिरला बालिका विद्यापीठ पिलानी राजस्थान से ही उनका चयन गणतंत्र दिवस की परेड में हुआ है। स्वेक्षा गल्र्स एनसीसी बैंड ग्रुप के 51 कैडेट्स के साथ परेड में कदम ताल करते हुये अपने ग्रुप को लीड करेंगी।1960 से लगातार परेड में शामिल हो रहा बैंड
बता दें कि बिरला बालिका विद्यापीठ पिलानी का यह बैंड ग्रुप 1960 से लगातार गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा लेता आ रहा है। 2021 में भी गणतंत्र दिवस परेड के लिए स्वेक्षा गुप्ता का चयन हुआ था। लेकिन कोविड-19 के चलते ग्रुप परेड में शामिल नहीं हो पाया था। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड का अभ्यास नई दिल्ली के कैंट एरिया में करिअप्पा परेड ग्राउंड में 1 जनवरी 2023 से किया जा रहा है। दिल्ली की इस भीषण ठंड में सभी कैडेट्स सुबह 5 बजे से रिहर्सल करते हैं।
पिता निरीक्षक, मां गृहणी
स्वेक्षा के पिता सुनील कुमार गुप्ता रीवा शहर के समान थाना में निरीक्षक पद पर पदस्थ है। जबकि मां डॉ. विनीता गुप्ता पीएचडी करने के बाद घर सम्भलती हैं।
No comments
Post a Comment