किसी काम से आये हुये थे दिल्ली, होटल में अचानक बिगड़ी तबीयत
बॉलीवुड अभिनेता अन्नू कपूर से जुड़ी एक दुखद खबर आई है। अन्नू कपूर की तबीयत अचानक बिगड़ गई है, उन्हें सीने में दर्द की शिकायत पर तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया है। गुरुवार को हार्ट अटैक पड़ा जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। उन्हें दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया है। क्योंकि वो किसी काम से दिल्ली आये हुये थे। और यहां कि मेरिडियन होटल में ठहरे हुए थे, तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा।सेहत में हो रहा सुधार
बताया जा रहा है कि हॉस्पिटल में उनकी हालत स्थिर है। सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) डॉ. अजय स्वरूप के अनुसार अन्नू कपूर को चेस्ट प्रॉब्लम होने पर भर्ती कराया गया है। इस समय उनकी हालत स्थिर है और उनके स्वास्थ्य पर सुधार हो रहा है।
बहुमुखी प्रतिभा के धनी
बतादें कि अन्नू कपूर बॉलीवुड का एक जाना-माना नाम हैं। 40 साल के अपने करियर में उन्होंने कई बड़े प्रोजेक्ट में काम किया है। अन्नू कपूर का जन्म 20 फरवरी 1956 को भोपाल में हुआ था। वो एक्टर के साथ ही डायरेक्टर, रेडियो जॉकी और बेहतरीन टीवी होस्ट भी हैं। उन्होंने 100 से भी अधिक फिल्मों में काम किया है। टीवी सीरियल्स में भी वो काम कर चुके हैं। उन्होंने नेशनल अवॉर्ड, फिल्मफेयर अवॉर्ड और टीवी एकेडमी अवॉर्ड भी जीते हैं।
No comments
Post a Comment