जिंदगी का जंग हार गया राजकुमार, सलाखों के पीछे बैठे आरोपियों पर लगा खून का इल्जाम

Saturday, 21 January 2023

/ by BM Dwivedi

चोरहटा थाना के बड़वाह में जमीन विवाद पर हुआ था जानलेवा हमला

रीवा. संजय गांधी अस्पताल में पांच दिन से जिंदगी की जंग लड़ रहे अधेड़ राजकुमार सिंह पटेल ने शुक्रवार की सुबह  लगभग 10 बजे अंतिम सांस ली। दम टूटने की खबर अस्पताल से निकल कर चोरहटा थाना क्षेत्र के गांव बड़वाह तक जैसे पहुंची तो गांव में मातम सा छा गया। वही दूसरी पुलिस की भी परेड हो गई। घटना की जानकारी लगते ही चोरहटा पुलिस एसजीएमएच पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर पीएम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी चोरहटा अविनीश पांडेेय ने बताया कि हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी विजय सिंह पटेल 24 वर्ष एंव उसके छोटे भाई पुष्पेंद्र सिंह पटेल 22 वर्ष पिता रामायण सिंह के विरुद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। जिनको वारदात के दूसरे ही दिन गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का आरोप पंजीबद्ध कर सलाखों के पीछे कर दिया गया था। साथ ही घटना में प्रयुक्त लाठी एवं रॉड बरामद कर जब्त कर लिये गये थे।

इसे भी देखें : महिला पटवारी को फोन पर अभद्रता और धमकी की एफआईआर दर्ज कराने भटकना पड़ा दर-ब-दर, जानिये पूरी घटना

जमीनी विवाद पर 15 को हुआ हमला 20 को टूटा दम

जर, जोरू और जमीन विवाद के ये तीन मुख्य कारण माने जाते हैं। चोरहटा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़वाह निवासी  राजकुमार सिंह पटेल 50 वर्ष के हत्या की वजह जमीन ही बनी। बताया जाता है कि राजकुमार और आरोपियों की जमीन एक-दूसरे की जमीन से सटी हुई है। कभी मवेशियों द्वारा फसल के नुकसान को लेकर दोनो के बीच विवाद होता तो कभी रास्ते की वजह। 15 जनवरी की सुबह दोनो पक्षों के बीच रास्ते को लेकर विवाद हुआ था। ऐसा थाना प्रभारी चोरहटा द्वारा बताया गया। बताया कि विवाद की स्थित निर्मित होने पर रामायण सिंह के दोनो पुत्र विजय एंव पुष्पेंद्र ने उन पर रॉड और लाठी से हमला कर दिया था। बेहोशी की हालत में राजकुमार सिंह पटेल को उपचार के लिए एसजीएमएच लाकर भर्ती किया गया था। 15 जनवरी से 20 जनवरी के बीच उनको होश नहीं आया और उपचार के दौरान ही 20 जनवरी की सुबह उनकी मृत्यु हो गई। 

No comments

Post a Comment

Don't Miss
©|Rahiye Update| All Rights Reserved